नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पेशाब मामले में बड़ा एक्शन लिया है. डीजीसीए ने एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है. साथ ही घटना के समय विमान उड़ा रहे पायलट का लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने के लिए एयर इंडिया के निदेशक-इन-फ्लाइट सेवाओं पर तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.
कार्रवाई विभिन्न मानदंडों के उल्लंघन के लिए
एयर इंडिया ने गुरुवार को यात्री शंकर मिश्रा पर पिछले साल 26 नवंबर को पेशाब करने की घटना के लिए चार महीने का प्रतिबंध लगा दिया था. यह प्रतिबंध उस पर लगाए गए 30 दिन के प्रतिबंध के अतिरिक्त था. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के संज्ञान में यह घटना 4 जनवरी को आई और नवीनतम कार्रवाई विभिन्न मानदंडों के उल्लंघन के लिए है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एयर इंडिया के सीईओ ने माफी मांगी थी
एयर इंडिया के सीईओ ने इस घटना के लिए माफी मांगी थी. सीईओ ने कहा था कि चालक दल के चार सदस्यों तथा एक पायलट को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है तथा एयरलाइन विमान में शराब परोसने की अपनी नीति की समीक्षा कर रही है.
व्यक्तिगत पीड़ा का विषय : टाटा संस के चेयरमैन
यहां तक कि टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने भी इस मामले पर कहा था कि एअर इंडिया के विमान में शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा महिला यात्री पर पेशाब करने की घटना उनके लिए व्यक्तिगत पीड़ा का विषय है. चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा था, "एअर इंडिया की प्रतिक्रिया बहुत तेज होनी चाहिए थी. हम इस स्थिति को उस तरह से संभालने में विफल रहे, जिस तरह से यह संभाली जानी चाहिए थी."
यह है पूरा मामला
नवंबर के अंत में हुई घटना के एक महीने से अधिक समय बाद आरोप सामने आने के बाद शंकर मिश्रा को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था. वह कई दिनों से पुलिस से भाग रहा था. उसे अमेरिकी बैंकिंग दिग्गज वेल्स फार्गो द्वारा नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था. वह कथित तौर पर 26 नवंबर 2022 को एयर इंडिया के विमान में न्यूयॉर्क से नई दिल्ली की यात्रा के दौरान आरोपी शंकर मिश्रा नशे में था, जब उसने कथित तौर पर अपनी पैंट की जिप खोली और बिजनेस क्लास में बैठी 72 वर्षीय महिला पर पेशाब किया.
यह भी पढ़ें-
आज दोपहर 12 बजे प्रेस कान्फ्रेंस में आरोपों का पर्दाफाश करूंगा : बृजभूषण शरण सिंह
"हम खिलाड़ियों का मनोबल नहीं टूटने देंगे'': घरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में बोले हरियाणा के सीएम
अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में शीतलहर का अनुमान नहीं : मौसम विभाग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं