देश के शीर्ष पहलवानों द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाये जाने के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ‘‘हम खिलाड़ियों का मनोबल नहीं टूटने देंगे.'' मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही खिलाड़ियों की सभी चिंताओं को गंभीरता से लिया है और केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ को 72 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है.
हम पूरा ध्यान देंगे : मनोहर लाल खट्टर
मनोहर लाल ने कहा, ‘‘केंद्र और राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाती है, लेकिन ऐसी घटनाएं कहीं न कहीं खिलाड़ियों के मनोबल को प्रभावित करती हैं, लेकिन हम उनका मनोबल नहीं टूटने देंगे. महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है और हम पूरा ध्यान देंगे.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आरोप गंभीर और चिंताजनक : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ‘‘यह बड़े दुर्भाग्य और शर्म की बात है कि देश के गौरव हमारे खिलाड़ियों को आज सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है.'' उन्होंने कहा कि पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर और चिंताजनक हैं. सरकार को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.''
डब्ल्यूएफआई प्रमुख पर तत्काल कार्रवाई हो : कुमारी सैलजा
हुड्डा ने कहा कि ये सभी पहलवान देश के खिलाड़ी हैं, लेकिन राज्य सरकार को यह भी याद रखना चाहिए कि ज्यादातर खिलाड़ी हरियाणा के हैं. उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके साथ खड़े होना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन इस मामले में हरियाणा सरकार की चुप्पी बेहद निराशाजनक है.'' हरियाणा से कांग्रेस की एक अन्य वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सांसद एवं डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए.
यह भी पढ़ें-
अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में शीतलहर का अनुमान नहीं : मौसम विभाग
मध्य प्रदेश के मंत्री ने कहा- ''कांग्रेसी लोग बीजेपी में आ जाओ, नहीं तो मामा का बुलडोजर तैयार खड़ा''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं