विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2025

एक थी मनीषा... बिहार में पढ़ी नेपाल की बेटी की कहानी, जिसकी प्लेन क्रैश में दर्दनाक मौत हो गई

मनीषा थापा बिहार की राजधानी पटना स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज की छात्रा थीं. मनीषा ने साल 2014 से 2017 तक यहां पढ़ाई की और उनकी गिनती एक होनहार छात्रा में होती थी.

न जानें कितने सपने उजड़ गए. 12 जून की दोपहर एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में 230 यात्रियों के साथ 11 क्रू मेंबर्स भी सवार थे. इनमें एक नाम था मनीषा थापा का. होनहार छात्रा. नेपाल में जन्मी, बिहार में पढ़ी. पढ़िए मनीषा की कहानी.
पटना:

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 के क्रैश होते ही कई सपनों ने भी दम तोड़ दिया. अहमदाबाद के सरदार वल्‍लभभाई पटेल इं‍टरनैशनल एयरपोर्ट से टेक-ऑफ करने वाली इस फ्लाइट को लंदन के गैटविक पर लैंड करना था. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. उड़ान भरने के चंद सेकंड के अंदर प्लेन क्रैश हो गया. इसमें 230 यात्रियों और 11 क्रू मेंबर्स की भी मौत हो गई. इन क्रू मेंबर्स में एक नाम मनीषा थापा का भी था. नेपाल की होनहार बेटी, जो बिहार में पढ़ी. उनके सपनों ने उड़ा भरी और देश की प्रतिष्ठित एयरलाइंस एयर इंडिया से जुड़ी. पढ़िए मनीषा कहानी.. 

Latest and Breaking News on NDTV

इंडिगो से की थी शुरुआत 

मनीषा थापा बिहार की राजधानी पटना स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज की छात्रा थीं. मनीषा ने साल 2014 से 2017 तक यहां पढ़ाई की और उनकी गिनती एक होनहार छात्रा में होती थी. मनीषा ने इंडिगो एयरलाइंस में ग्राउंड सपोर्टिंग स्टाफ के तौर पर अपना करियर शुरू किया था. इसके बाद वह अकासा एयर से जुड़ी और फिर एयर इंडिया में केबिन के साथ क्रू मेंबर के तौर पर जुड़ गईं. वह केबिन क्रू मेंबर के तौर पर लंदन और ऑस्ट्रेलिया जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट्स का हिस्‍सा होती थीं. 

Latest and Breaking News on NDTV

मनीषा के कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र और टीचर्स इस खबर से हैरान हैं. कॉलेज प्रबंधन ने मनीषा याद में शनिवार सुबह 8:45 बजे एक शोक सभा बुलाई है. कॉलेज परिसर और जिस क्लास रूम में मनीषा अपनी कक्षाएं लेती थीं, वहां से लोगों का इस घटना के बाद सदमा लगा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

नेपाल की रहने वाली थीं मनीषा 

मूल रूप से नेपाल की रहने वाली मनीषा के पिता राजू थापा बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) के साथ थे. उनके घर में उनकी मां लक्ष्‍मी और एक बड़ा भाई है. मनीषा ने सेंट जैवियर्स कॉलेज से बीबीई यानी बैचलर ऑफ बिजनेस इकोनॉमिक्‍स की पढ़ाई की थी. मनीषा अपने साथियों में एक प्रेरणा के तौर पर थी. उन्‍हें एक ऐसी लड़की के तौर पर याद किया जाता है जिसने अपने सपनों को सच करने के लिए जी-जान से मेहनत की. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ahmedabad Crash, Ahmedabad Air India Crash, Ahmedabad Air India Flight 171
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com