भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रक्षा भर्ती योजना ‘अग्निपथ' का विरोध कर रहे युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करने का आह्वान करते हुए शनिवार को उनसे आंदोलन समाप्त करने और चर्चा का रास्ता चुनने तथा योजना को विस्तार से समझने की अपील की. कुछ ताकतों पर देश में सुधार या बदलाव नहीं चाहने का आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया कि इस योजना के बारे में युवाओं को गुमराह किया जा रहा है. नड्डी ने कहा, “मैं अपने युवा मित्रों से अपील करना चाहता हूं कि अग्निपथ एक क्रांतिकारी योजना है, भारतीय सेना को विश्व स्तर पर मजबूत स्थिति में रखने के लिए यह एक बड़ा क्रांतिकारी कदम है, हमें इसे समझना होगा. इसलिए मैं युवाओं से अपील करता हूं, मुझे पता है कि उन्हें बरगलाने और गुमराह करने की कोशिश की जा रही है.'
ग्राम पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस देश में कुछ ताकतें हैं जो सुधार या परिवर्तन नहीं चाहती हैं, और वे नहीं चाहते कि युवा शक्ति को सही तरीके से राष्ट्र की सेवा में उपयोग किया जाए. उन्होंने कहा, “लेकिन, मैं अपने युवा मित्रों से कहना चाहता हूं कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास करना चाहिए, जिस तरह से उन्होंने देश की सेवा की है ... आने वाले दिनों में अग्निपथ से निकलने वाले अग्निवीर दुनिया के सामने खुद को स्थापित करके हमेशा देश की रक्षा के लिए जाने जाएंगे.”
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सत्तारूढ़ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ये बयान ऐसे वक्त आया है जब अग्निपथ योजना के खिलाफ देश के कई राज्यों में आज चौथे दिन भी विरोध प्रदर्शन हुए. नड्डा ने युवाओं से योजना को गहराई से समझने की अपील करते हुए कहा, “यह जानने की कोशिश करें कि 17 साल की उम्र में (योजना से) युवाओं को न केवल सेना के लिए बल्कि अपने पूरे जीवन में बदलाव के लिए प्रशिक्षित होने का मौका मिलता है.”
ये भी पेढ़ें: बिहार में रेलवे का बड़ा ऐलान : सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक नहीं चलेगी कोई ट्रेन, अग्निपथ योजना के विरोध में हुई है हिंसा
अग्निपथ को लेकर आगरा में कोचिंग सेंटर बंद, मिर्जापुर में बसों पर पथराव
बीजेपी ने नीतीश सरकार को चेतावनी दी, 'हमले नहीं रुके तो किसी के लिए अच्छा नहीं होगा'
ये भी देखें : अग्निपथ योजना के विरोध में जौनपुर में हंगामा, कई वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं