विज्ञापन

जब किसी ने मदद नहीं की, तब सेना का जवान बना सहारा! मथुरा जंक्शन पर फंसी लड़की की ऐसे हुई मदद - देखें Video

मथुरा जंक्शन पर फोन की बैटरी खत्म होने से परेशान महिला की भारतीय सेना के जवान ने मदद की. सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग देकर उन्होंने ऐसा काम किया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

जब किसी ने मदद नहीं की, तब सेना का जवान बना सहारा! मथुरा जंक्शन पर फंसी लड़की की ऐसे हुई मदद - देखें Video
मथुरा जंक्शन पर फंसी लड़की की ऐसे हुई मदद, सेना के जवान की दरियादिली ने जीता दिल

देश की सीमाओं की रक्षा करने के साथ-साथ आम लोगों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहने वाली भारतीय सेना की एक और मिसाल सोशल मीडिया पर देखने को मिली है. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक सेना के जवान ने रेलवे स्टेशन पर परेशान महिला की मदद की. यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर Roop ने शेयर किया है. उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय की है जब वह होली के बाद ब्रज से दिल्ली लौट रही थीं.

फोन की बैटरी खत्म, बढ़ी परेशानी

रूप के मुताबिक, वह मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर थीं और उनकी ट्रेन रात 8:45 बजे दिल्ली के लिए थी. उसी समय उनके फोन की बैटरी सिर्फ 2 प्रतिशत रह गई थी. उन्होंने बताया कि होली के दौरान उनका पावर बैंक पानी में गिर गया था, इसलिए वह काम नहीं कर रहा था. रूप को सिर्फ 5 मिनट के लिए फोन चार्ज करना था ताकि वह अपने माता-पिता को लाइव लोकेशन भेज सकें.

कई जगह मांगी मदद, किसी ने नहीं की सहायता

रूप ने प्लेटफॉर्म पर मौजूद तीन अलग-अलग स्टॉल पर फोन चार्ज करने की कोशिश की, लेकिन हर जगह से उन्हें मना कर दिया गया. समय कम था और वेटिंग रूम भी काफी दूर था, इसलिए उनकी चिंता बढ़ने लगी. तभी प्लेटफॉर्म 6 के पास खड़ी एक सैन्य ट्रेन पर उनकी नजर पड़ी.

देखें Video:

सेना के जवान ने की मदद

रूप ने देखा कि वहां खड़े एक भारतीय सेना के जवान अपना फोन चार्ज कर रहे थे. उन्होंने उनसे विनती की कि क्या वह सिर्फ 5 मिनट के लिए अपना फोन चार्ज कर सकती हैं. रूप के अनुसार, जवान ने बिना एक पल सोचे अपना फोन हटाया और उन्हें अपना पावर बैंक दे दिया, ताकि वह फोन चार्ज कर सकें. उन्होंने कहा कि जब किसी ने उनकी मदद नहीं की, तब सेना के जवान ने बिना किसी झिझक के मदद की.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रूप ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और उस जवान को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा कि शायद वह सैनिक उन्हें याद न करते हों, लेकिन वह इस मदद को कभी नहीं भूलेंगी. यह वीडियो अब तक 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. कई लोगों ने कमेंट कर सेना के जवान की तारीफ की और कहा कि यह घटना दिखाती है कि सैनिक सिर्फ देश की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि जरूरत पड़ने पर आम लोगों की मदद भी करते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट के आखिरी दिन SBI कर्मचारी को मिला ऐसा खास सरप्राइज, फेयरवेल Video देखकर नम हुई लोगों की आंखें

संपत्ति हथियाने के लिए मामा ने मां से की शादी! 27 साल की बेटी ने खोला ऐसा राज, पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

समुद्र तट पर 30 फीट लंबी रहस्यमयी मछली को देखते ही लोगों में फैला डर, क्यों इसे मनहूस मानते हैं जापान के लोग!

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Army Soldier Help Video, Mathura Junction Viral Video, Army Soldier Helps Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com