विज्ञापन
4 years ago
पटना/नई दिल्ली:

‘अग्निपथ' योजना (Agnipath Scheme) के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार चौथे दिन आज शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है.  रेलवे ने बताया है कि अब तक 210 मेल एक्सप्रेस और 159 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है. दो मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसल किया गया है. कुल 371 ट्रेनें प्रभावित हुई है. इधर पूरे मामले पर अब राजनीति भी तेज हो गयी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य में जो हो रहा है वो सही नहीं है. वहीं जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने संजय जयसवाल पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी शासित राज्यों में गोली क्यों नहीं चलवा देते हैं?

इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले 'अग्निवीरों' के लिए रक्षा मंत्रालय की नौकरियों में 10% पद आरक्षित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. ये 10% आरक्षण भारतीय तटरक्षक बल और रक्षा नागरिक पदों और सभी 16 रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में लागू किए जाएंगे. यह आरक्षण भूतपूर्व सैनिकों के लिए मौजूदा आरक्षण के अतिरिक्त होगा. इससे पहले  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुखों के साथ आज मुलाकात की थी.

उधर, बिहार में छात्र संगठनों ने अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार बंद (Bihar Bandh) का आह्वान किया है. बिहार बंद के दौरान पटना जिले के पटना-गया रेलखंड पर तारेगना रेलवे स्टेशन पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त भिड़ंत की खबर है. प्रदर्शनकारियों ने जीआरपी थाने पर कब्जा कर लिया और कई गाड़ियों को फूंक दिया. पुलिस फायरिंग की खबर है. पुलिस के अधिकारी और कर्मी जीआरपी भवन में छिपे हुए हैं.

इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से देश के युवाओं के नाम  एक संदेश सोशल मीडिया पर जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने जायज मांगों के लिए अहिंसापूर्ण आंदोलन करने की अपील की है.  उधर, अग्निपथ योजना पर बढ़ते बवाल को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अहम ऐलान किया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया है कि  CAPFs और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण दिया जाएगा. साथ ही अधिकतम प्रवेश आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय किया है. अग्निपथ योजना के पहले बैच के लिए यह छूट 5 वर्ष होगी.

बंद समर्थकों ने जहानाबाद जिले के टेहटा ओपी में जब्त वाहनो में आग लगा दी और वहां जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान  पथराव भी किया गया. उत्तर प्रदेश के जौनपुर और चंदौली में भी आक्रोशित युवाओं ने NH जामकर बसों में तोड़फोड़ की है. इसे देखते हुए वहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. 

"ऐसे विरोध की उम्‍मीद नहीं थी" : अग्निपथ योजना पर हिंसक प्रदर्शन को लेकर बोले नौसेना प्रमुख

मुख्य विपक्षी दल राजद (RJD) और वाम दलों (Left Parties) ने बंद का समर्थन किया है. इसके अलावा एनडीए के घटक दल हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने भी बंद का समर्थन किया है. जिन छात्र संगठनों ने आज राज्य बंद बुलाया है उनमें आइसा, इनौस, NSUI, रोजगार संघर्ष संयुक्त मोर्चा और सेना भर्ती जवान मोर्चा शामिल है. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, हापुड़. समेत कई शहरों में अग्निपथ की आंच पहुंच चुकी है. अब तक राज्यभर में 260 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Here are the LIVE Updates on Bihar Bandh, Protests over Agnipath Scheme :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Agnipath Scheme Protest, Agnipath Scheme Protest Bihar Bandh, Agnipath Scheme Protest In Bihar, Bihar Bandh Over Agnipath Scheme Agniveer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com