राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक और पार्टी सुप्रीमो लालू यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने शुक्रवार को अपने पार्टी के विधान परिषद चुनाव में भोजपुर से उम्मीदवार अनिल सम्राट पर हाथ उठा दिया.ये घटना शुक्रवार शाम इफ़्तार के बाद बताई जा रही हैं. हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो तेजप्रताप जो अनिल सम्राट से कुछ डिजिटल मीडिया पर अपने बारे में अपशब्दों के इस्तेमाल से ख़फ़ा थे और मौक़े की तलाश में थे कि उनसे बदला लें .लेकिन जो लोग वहां मौजूद थे. उनके अनुसार जैसे तेजप्रताप ने हाथ उठाया, अनिल सम्राट ने भी उसी अंदाज़ में उनका जवाब दिया. इसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने उन दोनों को अलग-अलग किया. हालांकि इस संबंध में कोई वीडियो ना रहने के कारण मामला बहुत वायरल नहीं हुआ. तेज प्रताप तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बड़े भाई हैं.
दरअसल तेजप्रताप विरोधियों से अधिक अपने पार्टी के लोगों ख़ासकर तेजस्वी यादव के नज़दीकियों को अपने निशाने पर रखते हैं .उनका रोना है कि पार्टी में कोई उन्हें भाव नहीं देता और सब उन्हें नज़रअंदाज करते हैं .इससे पूर्व भी उन्होंने नव निर्वाचित विधान पार्षद सौरव कुमार के ख़िलाफ़ कई आरोप लगाए थे, लेकिन चूंकि तेज प्रताप ने अपनी इमेज एक ऐसे विवादास्पद नेता की बनाई है, जिसे कोई गंभीरता से नहीं लेता.लेकिन शुक्रवार की घटना के बाद अब तय माना जा रहा हैं कि आने वाले दिनो में तेज प्रताप ने किसी को इस अंदाज में मज़ा चखाने की कोशिश की तो शायद उन्हें फिर अनिल सम्राट के अंदाज में ही जवाब के लिए तैयार रहना होगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गौरतलब है कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पटना में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था. इसमें बीजेपी, जेडीयू समेत कई राजनीतिक दलों के बड़े नेता शामिल हुए. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में शिरकत की थी. इफ्तार में चिराग पासवान, बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन और राबड़ी देवी भी मौजूद थीं. बिहार विधान परिषद के नेता और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह भी तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे. तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव और लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती भी इफ्तार पार्टी में थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं