विज्ञापन

चौरीचौरा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कानपुर सेंट्रल से निकलते ही हुआ हादसा

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही देर बाद चौरीचौरा एक्सप्रेस का एक डिब्बा पटरी से उतर गया. घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया.

चौरीचौरा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कानपुर सेंट्रल से निकलते ही हुआ हादसा
कानपुर रेलवे में बड़ा हादसा हो गया है.

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 15003 अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस स्टेशन से निकलने के तुरंत बाद पटरी से उतर गई. ट्रेन के एक डिब्बे के बेपटरी होने की सूचना मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया.

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच गईं. रेलवे कर्मचारी प्रभावित डिब्बे को दोबारा पटरी पर चढ़ाने के प्रयास में जुटे हैं. इसके साथ ही ट्रैक और कोच की तकनीकी जांच भी की जा रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके.

फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है. रेलवे प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और जल्द से जल्द परिचालन सामान्य करने की कोशिश कर रहा है.

खबर अपडेट हो रही है

यह भी पढ़ें | छठ पूजा के बाद काम पर लौटने वालों के लिए सियालदह, हावड़ा और भागलपुर की 6 स्पेशल ट्रेन लेगी अतिरिक्त फेरे

यह भी पढ़ें | जयपुर, प्रयागराज, कोलकाता, बेंगलुरु और हुबली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल

यह भी पढ़ें | चेन्नई और पोडनूर से दरभंगा, बरौनी व रक्सौल के लिए 3 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा; देखें टाइमिंग और रूट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur News, Kanpur Central, Chauri Chaura Express Incident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com