विज्ञापन

दिल्ली से राजेंद्र नगर स्पेशल ट्रेन 12 से 21 नवंबर तक चलेगी, यूपी-बिहार में 7 स्टॉपेज, देखें पूरा शेड्यूल

पूर्व मध्य रेल (ECR) ने राजेंद्र नगर (पटना) और नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन 02309/02310 चलाने की घोषणा की है, जिससे दिल्ली और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली से राजेंद्र नगर स्पेशल ट्रेन 12 से 21 नवंबर तक चलेगी, यूपी-बिहार में 7 स्टॉपेज, देखें पूरा शेड्यूल
Delhi Rajendra Nagar Special Train
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दिल्ली-राजेंद्र नगर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी.
  • 12 से 21 नवंबर तक यह स्पेशल ट्रेन चलेगी.
  • छठ पर्व के बाद तक यह स्पेशल ट्रेन चलेगी.

छठ पूजा 2026 के मौके पर बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया जा रहा है. छठ पर्व शुरू होने वाला है ऐसे में पूर्व मध्य रेल (ECR) ने राजेंद्र नगर (पटना) और नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन 02309/02310 चलाने की घोषणा की है, जिससे दिल्ली और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं से छठ पर्व के बाद तक चलाई जाएगी. यानी छठ त्योहार के बाद लौटने वाले यात्रियों को भी इससे फायदा मिलने वाला है.

02309/02310 दिल्ली-राजेंद्र नगर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 02310 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर से 21 नवंबर के बीच कुल 5 फेरे लगाएगी. यह ट्रेन गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलाई जाएगी.  यह ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर 2 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह राजेंद्र नगर पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 02309 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर से 20 नवंबर के बीच कुल 5 फेरे लगाएगी. यह ट्रेन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलाई जाएगी. राजेंद्र नगर से यह ट्रेन रात 8.10 बजे रवाना होगी. अगले दिन दोपहर 3 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

02309/02310 दिल्ली-राजेंद्र नगर स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज

02309/02310 दिल्ली-राजेंद्र नगर स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं से सात स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें गोविंदपुरी (कानपुर), प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना स्टेशन शामिल है. 

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से जुड़ी विस्तृत जानकारी और सटीक टाइम टेबल के लिए NTES या RailOne ऐप का उपयोग करें तथा आधिकारिक माध्यमों से ही टिकट बुक करें.

यह भी पढ़ें | दिल्ली से दरभंगा के लिए 12 नवंबर को चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें | दिल्ली से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी 04068 स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार में 8 स्टॉपेज, टाइम टेबल नोट कर लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, Bihar Special Train, Delhi To Patna Special Train, Chhath Puja Special Train, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com