विज्ञापन

DA Hike: छठ से पहले बिहार सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया, मिलेगा बंपर एरियर

DA hike for govt employees: छठ पूजा से पहले सम्राट चौधरी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का DA 3% बढ़ाकर 63% किया. पेंशनर्स को भी राहत, जुलाई से अक्टूबर तक मिलेगा एरियर. जानें 6वें और 5वें वेतन आयोग वालों को कितना फायदा होगा.

DA Hike: छठ से पहले बिहार सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया, मिलेगा बंपर एरियर
DA Hike News: बिहार के कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले! 63% हुआ महंगाई भत्ता
NDTV इंडिया

Bihar DA Hike: छठ पूजा से पहले बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को डबल खुशखबरी दी है. सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों का DA 60% से बढ़कर सीधा 63% हो गया है. इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को फायदा मिलेगा. यह बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी.

7वें वेतन आयोग वालों का DA 63% हुआ

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया. वित्त विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक, 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA और DR 60% से बढ़ाकर 63% कर दिया गया है.वहीं, 6वें वेतन आयोग के तहत आने वालों की दर 262% से बढ़ाकर 269% की गई है. इसके अलावा 5वें वेतन आयोग के कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA और DR 483% से बढ़कर 497% हो गया है.

जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर भी मिलेगा

सरकार ने बढ़े हुए DA का फायदा 1 जुलाई 2026 से देने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक की बढ़ी हुई रकम का भुगतान पात्र कर्मचारियों को नकद एरियर के रूप में किया जाएगा. यानी कर्मचारियों को बढ़े हुए भत्ते के साथ पिछले महीनों का बकाया भी मिलेगा.

साल में दो बार बढ़ता है DA

बता दें कि केंद्र और राज्य सरकारें महंगाई के असर को कम करने के लिए साल में दो बार DA और DR में बदलाव करती हैं. ये बदलाव आमतौर पर 1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू होते हैं. जनवरी वाली बढ़ोतरी का ऐलान मार्च या अप्रैल में होता है, जबकि जुलाई वाली बढ़ोतरी की घोषणा अक्सर अक्टूबर में की जाती है. DA और DR बढ़ाकर कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत दी जाती है.

शहरी निकाय कर्मचारियों को भी बड़ा तोहफा

बिहार कैबिनेट ने शहरी निकायों के नियमित कर्मचारियों के लिए मॉडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (MACP) योजना लागू करने को भी मंजूरी दी है.इसका फायदा उन कर्मचारियों को मिलेगा, जो लंबे समय से एक ही पद पर काम कर रहे हैं और उन्हें प्रमोशन का मौका नहीं मिला. कई कर्मचारी बिना किसी प्रमोशन या करियर में आगे बढ़ने के मौके के रिटायर हो जाते हैं.

नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक, इस योजना का मकसद ऐसे कर्मचारियों को आर्थिक फायदा देना है. लंबे समय से शहरी निकाय कर्मचारी इसकी मांग कर रहे थे. सरकार को उम्मीद है कि इस फैसले से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे अपने काम को और बेहतर तरीके से कर सकेंगे.

इस तरह छठ पूजा से ठीक पहले DA-DR में बढ़ोतरी और MACP योजना को मंजूरी मिलने से बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए यह कैबिनेट बैठक काफी राहत भरी रही है.

यह भी पढ़ें | EPS-95 Pension: 19 नवंबर को EPFO की बड़ी बैठक, 12 साल बाद ₹1,000 से बढ़कर ₹3,000 हो सकती है मिनिमम पेंशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Da Hike News, Bihar DA Hike, DA Hike For Govt Employees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com