विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2024

लोकसभा में 25 साल रहने के बाद सोनिया ने राज्यसभा में संसदीय पारी शुरू की

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद थे. 77 वर्षीय सोनिया गांधी ने हिंदी भाषा में शपथ ली.

लोकसभा में 25 साल रहने के बाद सोनिया ने राज्यसभा में संसदीय पारी शुरू की
नई दिल्ली:

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली और इसी के साथ उच्च सदन में उनकी संसदीय पारी का आगाज हुआ. सोनिया गांधी 25 साल तक लोकसभा की सदस्य रहने के बाद राज्यसभा पहुंची हैं. वह राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं. उन्होंने उच्च सदन में मनमोहन सिंह का स्थान लिया है, जिनका राजस्थान से राज्यसभा का कार्यकाल तीन अप्रैल को पूरा हुआ.

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद थे. 77 वर्षीय सोनिया गांधी ने हिंदी भाषा में शपथ ली.

उच्च सदन में यह सोनिया गांधी का पहला कार्यकाल होगा. कांग्रेस नेता उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती थीं. वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. 1999 में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद वह पहली बार सांसद चुनी गईं थी.

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद सोनिया गांधी राज्यसभा में प्रवेश करने वाली गांधी परिवार की दूसरी सदस्य होंगी. इंदिरा गांधी अगस्त 1964 से फरवरी 1967 तक उच्च सदन की सदस्य थीं.

ये भी पढ़ें:- 
"AAP को फंडिंग के लिए अधिकारियों को रिश्वत" : ED ने DJB घोटाले में दाखिल की 8000 पेज की चार्जशीट

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonia Gandhi, Jagdeep Dhankhar, Sonia Gandhi In Rajya Sabha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com