विज्ञापन

मेरी उनसे अच्छी बनती है... पीएम मोदी से रिश्तों पर बोले सैम पित्रोदा

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अच्छा वक्ता, मेहनती और आत्मीय व्यक्ति बताया है. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं है, हालांकि राजनीतिक और वैचारिक असहमति बनी हुई है.

मेरी उनसे अच्छी बनती है... पीएम मोदी से रिश्तों पर बोले सैम पित्रोदा
सैम पित्रोदा ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- 'मेरी उनसे अच्छी बनती है, वे अच्छे वक्ता और मेहनती इंसान हैं'
अल्टर्ड बाय NDTV
  • सैम पित्रोदा ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- वे दयालु, आत्मीय और मेहनती हैं
  • वैचारिक मतभेद अलग, व्यक्तिगत रिश्ते अलग: सैम पित्रोदा
  • पीएम मोदी पर कांग्रेस नेता का अप्रत्याशित बयान सुर्खियों में
नई दिल्ली:

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को लेकर अप्रत्याशित रूप से सकारात्मक टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि वह मोदी का एक व्यक्ति के रूप में सम्मान करते हैं और उन्हें एक अच्छा वक्ता, मेहनती तथा आत्मीय इंसान मानते हैं. पित्रोदा ने बताया कि वह और उनकी पत्नी प्रधानमंत्री से मिल चुके हैं तथा उनके बीच व्यक्तिगत स्तर पर अच्छे संबंध रहे हैं. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी असहमति मोदी की विचारधारा और राजनीतिक सोच से है, न कि उनसे व्यक्तिगत तौर पर. यह बयान ऐसे समय आया है जब सोनिया गांधी की आत्मकथा भी चर्चा में है.

पीएम मोदी को बताया आत्मीय और मेहनती

समाचार एजेंसी आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में सैम पित्रोदा से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की उस पुरानी टिप्पणी पर सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी को 'कुशल वक्ता' बताया था. पित्रोदा ने कहा, 'मैं एक इंसान के तौर पर उनका काफी सम्मान करता हूं.' उन्होंने कहा, 'वे मेरे गुजराती मित्र हैं. एक इंसान के तौर पर मैं उनका सम्मान करता हूं. मैं उनसे मिला हूं, मेरी पत्नी और मैं उनसे मिले थे. व्यक्तिगत तौर पर वे बहुत ही आत्मीय, दयालु, स्नेही और ख्याल रखने शख्स हैं. बेशक, वे एक अच्छे वक्ता हैं और मेहनती भी हैं. हमारी आपस में अच्छी बनती है.'

'हमारे बीच कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं'

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आगे कहा, 'हमारे बीच कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं हैं. एक गुजराती नेता, मित्र और शुभचिंतक के रूप में, मिस्टर मोदी के खिलाफ मेरे मन में कुछ भी नहीं है. वे मेरे प्रति बहुत आत्मीय हैं. इस बारे में कोई समस्या नहीं है. मैं इसकी सराहना करता हूं. और मेरी तरफ से भी. मैं कई बार गुजरात में उनके घर जा चुका हूं.'

विचारधारा को लेकर जताई असहमति

इंटरव्यू के दौरान आगे पित्रोदा ने वैचारिक मतभेद की बात स्वीकारे हुए बोले कि 'लेकिन दुनिया को लेकर उनके विचारों से मुझे दिक्कत हो सकती है. मुझे उनकी विचारधारा से दिक्कत हो सकती है. लेकिन यह एक अलग बात है. यह किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनके विचारों के खिलाफ है. और ये दोनों अलग-अलग चीजें हैं. देखिए, मैं मिस्टर मोदी से असहमत हो सकता हूं, और फिर भी उनके साथ बैठकर खाना खा सकता हूं और हंसी-मजाक कर सकता हूं. इसलिए, मुझे कोई दिक्कत नहीं है.'

सोनिया गांधी ने भी की थी तारीफ

2018 में, सोनिया गांधी ने कहा था कि वह इस बात से सहमत हैं कि प्रधानमंत्री मोदी एक 'कुशल वक्ता' हैं. उन्होंने कहा था, 'मोदी को अच्छे भाषण देने की अपनी क्षमता पर गर्व है. मैं पूरी तरह सहमत हूं कि वह एक कुशल वक्ता हैं और किसी अभिनेता की तरह बोलते हैं... लेकिन देश को हैरानी होती है कि वह जहां भी जाते हैं, गलत बातें बोल जाते हैं.'

यह भी पढ़ें : CJI का विपक्ष से न मिलना बिल्कुल ठीक, यह उनका अधिकार और सामान्य प्रक्रिया: सैम पित्रोदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sam Pitroda, PM Modi, Congress, Sonia Gandhi, Sam Pitroda Interview
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com