विज्ञापन

देश के दूसरे सबसे 'गरीब' CM हैं शुभेंदु अधिकारी, जानिए किस राज्य का सीएम है सबसे अमीर

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी देश के दूसरे सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री हैं.

देश के दूसरे सबसे 'गरीब' CM हैं शुभेंदु अधिकारी, जानिए किस राज्य का सीएम है सबसे अमीर

पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी देश के मुख्यमंत्रियों में ऐसे दूसरे मुख्यमंत्री हैं जिनके पास सबसे कम संपत्ति है. उनके द्वारा घोषित संपत्ति 85.87 लाख रुपये है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच द्वारा जारी चुनावी हलफनामों के विश्लेषण में यह जानकारी सामने आई है.

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों द्वारा दिए गए स्वघोषित चुनावी हलफनामों के आधार पर किए गए इस विश्लेषण में पाया गया कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पास सबसे कम संपत्ति है. उनकी घोषित संपत्ति 55.24 लाख रुपये है. एडीआर एक गैर-सरकारी संगठन है, जो चुनावी और राजनीतिक सुधारों के क्षेत्र में काम करता है.

शुभेंदु अधिकारी के पास 85.87 लाख रुपये की घोषित संपत्ति

अधिकारी 85.87 लाख रुपये की घोषित संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं. उनके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा हैं, जिनकी घोषित संपत्ति 1.03 करोड़ रुपये से अधिक है. रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी की घोषित संपत्ति में 24.57 लाख रुपये की चल संपत्ति और 61.30 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है.

Latest and Breaking News on NDTV

शिवकुमार की  घोषित संपत्ति 1,413 करोड़ रुपये से अधिक

दूसरी ओर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार इस सूची में सबसे शीर्ष स्थान पर हैं, जिनकी घोषित संपत्ति 1,413 करोड़ रुपये से अधिक है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 31 मुख्यमंत्रियों में से चार (13 प्रतिशत) ने एक अरब रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है. एडीआर के विश्लेषण में यह भी पाया गया कि 31 मुख्यमंत्रियों द्वारा घोषित संपत्ति का औसत 118.07 करोड़ रुपये है. मुख्यमंत्रियों की आपराधिक पृष्ठभूमि के संबंध में रिपोर्ट में कहा गया है कि 31 मुख्यमंत्रियों में से 14 (45 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 11 (35 प्रतिशत) पर गंभीर आपराधिक.

ये भी पढे़ं : NEET रिजल्ट में गड़बड़ी के दावे की हाईकोर्ट में निकल गई हवा, NTA को मिली बड़ी राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ADR Report, Shubhendu Adhikari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com