टीम इंडिया के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह लंबे ब्रेक के बाद टीम इंडिया में लौटे. और उन्होंने दिखा दिया कि अगर वह एक छोर पर न हो, तो भारत के सामने क्या समस्या पैदा हो सकती है. जस्सी ने अपनी बेहतरीन स्विंग से कीवी टॉप ऑर्डर को हिला दिया और उन्होंने टॉम लैथम (0), डारेल मिचेल (1) और टॉम ब्लंडेल (5) को दहाई का भी आंकड़ा नहीं छूने दिया. बुमराह के इस 'टेरर'को दिन के खेल की समाप्ति के बाद नाबाद शतकवीर हेनरी निकोलस (113) ने भी स्वीकार किया. निकोल्स ने कहा कि बुमराह की दोनों तरफ गेंद स्विंग कराने की क्षमता ने बल्लेबाजों को दबाव में रखा. बुमराह ने हवा में अपनी मूवमेंट और अपने असामान्य गेंदबाजी एक्शन से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया. उन्होंने तीन विकेट चटकाए, जिससे मेजबान टीम 70/5 पर संघर्ष करती दिखी, इससे पहले कि निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने मजबूत वापसी की अगुवाई की.
Henry Nicholls with his thoughts after day one at the Basin 👊 https://t.co/QAqcCINTbD
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 19, 2026
निकोलस ने कहा, 'बुमराह इसे दोनों तरफ स्विंग करा रहे थे और खिलाड़ियों पर काफी गंभीर दबाव डाल रहे थे. यह एक बड़ी चुनौती है. वह निश्चित रूप से एक अविश्वसनीय गेंदबाज हैं.' निकोलस पहले भी कई बार बुमराह का सामना कर चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने महसूस किया कि भारतीय तेज गेंदबाज के असामान्य एक्शन को जानने से उन्हें कुछ हद तक मदद मिली, मगर बुमराह का सामना करना मुश्किल बना रहा.
निकोलस ने कहा, 'जाहिर है कि उनका एक्शन अनोखा है और सौभाग्य से मैंने उनके खिलाफ कुछ बार खेला है. इससे आपको थोड़ा फायदा मिलता है, लेकिन वह निश्चित रूप से सभी प्रारूपों में एक अविश्वसनीय गेंदबाज हैं. आज जिस तरह से वह दोनों तरफ गेंद स्विंग करा रहे थे, वह अविश्वसनीय गेंदबाजी थी. मुझे यकीन है कि कल सुबह भी ऐसा ही होगा और एक और कड़ी चुनौती होगी.' भारत के गेंदबाजों ने पहले सत्र में न्यूजीलैंड को दबाव में डाला और पांच विकेट चटकाए. निकोल्स ने भारतीय आक्रमण की गुणवत्ता और मेजबान टीम से पूछे गए सवालों को स्वीकार किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं