विज्ञापन

शुभमन गिल की यह ब्लंडर सिराज को न खिलाने से भी बड़ी! 3 गंभीर ब्लंडर, चुकानी न पड़ जाए बड़ी कीमत

टॉस के समय जैसी ही पहले टेस्ट की भारतीय XI सामने आई, ठीक वैसे ही तमाम बातों से हटकर भारतीय प्रबंधन का मोहम्मद सिराज को न खिलाना चर्चा का विषय बन गया, लेकिन गलती सिराज से बड़ी एक और हुई है

शुभमन गिल की यह ब्लंडर सिराज को न खिलाने से भी बड़ी! 3 गंभीर ब्लंडर, चुकानी न पड़ जाए बड़ी कीमत
Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज को न खिलाना चर्चा का विषय बना हुआ है
source: X

न्यूजीलैंड के खिलाफ वीरवार से शुरू हुए पहले और वेलिंगटन टेस्ट से पहले पूर्व दिग्गजों और पंडितों के बीच तमाम चर्चाएं पिच और पिच से ज्यादा हवा और ठंड को लेकर थीं, तो मैच शुरू होते ही यह टीम गिल की मैच की फाइनल XI चयन पर जा टिकीं. और दिन का खेल खत्म होते-होते इसमें इतना ज्यादा वजन आ गया कि पता नहीं अगले पांच दिन गंभीर एंड प्रबंधन इसे संभाल पाएगा या नहीं क्योंकि अब यहां से इन तमाम चर्चा और हुई ब्लंडर का जवाब मैच का परिमाण तय करेगा क्योंकि दिन का खेल खत्म होते-होते कीवी टीम ने वापसी कर ली है. और इस वापसी ने चर्चा को वहीं से फिर से वहीं पर लौटा दिया कि मोहम्मद सिराज को पहले टेस्ट में आखिर क्यों नहीं चुना गया? लेकिन पिच में पहले दिन जयादा तेजी और न दिखी उछाल के बावजूद सिराज को न खिलाने से बड़ा ब्लंडर रूपी सवाल यह बन गया कि वनडे सीरीज के सबसे सफल बॉलर गुरनूर बरार को क्यों नहीं खिलाया गया? जब गुरनूर अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में हैं और पूरी तरह  तैयार हैं, तो इस जरूरत के समय उन्हें टेस्ट कैप क्यों नहीं दी गई?? और वजन इसमें भी है कि आखिर यहां वॉशिंगटन सुंदर (10--24-0) को खिलाने का क्या मतलब है. चलिए बारी-बारी से टीम प्रबंधन की ब्लंडर की बात करते हैं. 

1. वेलिंगटन में गंभीर का सबसे बड़ा ब्लंडर

पेसर की इतनी लंबाई, गजब की उछाल, सीम और स्विंग, लय एकदम साथ, मेजबान बल्लेबाज परेशान..कुछ ऐसी ह तस्वीर 

पंजाबी गबरे गुरनूर बरार ने पिछले दिनों वनडे सीरीज में पेश की. गुरनूर ने 4 मैचों में फेंके 29.2 ओवरों में 2 मेडन रखते हुए सबसे ज्यादा 9 विकेट लिए.  लेकिन रुकिए..ठहरिए...भाई साहब ये वो आंकड़े हैं, जो उनके वनडे में "दिखे तत्वों" से कहीं कम बोल रहे हैं, कहीं कम दिखा रहे हैं? गंभीर एंड कंपनी को क्यों नहीं दिखे?? मतलब वहीं, बेहतरीन उछाल..आदि.

लेकिन सबसे हैरानी की बात यह है कि प्रबंधन ने वर्तमान लय, फॉर्म, कॉन्फिडेंस की अनदेखी करते हुए करीब सवाल साल पहले भारत के लिए आखिरी बार खेले आकाश दीप पर दांव लगाया. बिना किसी संदेह के गंभीर का यह ब्लंडर सिराज को न खिलाने से भी बड़ा रहा. गुरनूर बरार वेलिंगटन में टेस्ट कैप दिए जाने दो सौ फीसद हकदार थे!


2. आखिर क्यों नहीं खिलाया मोहम्मद सिराज को?

अनुभव जो है, वह अनुभव ही होता है.

यह सही है कि 19 नवंबर से लेकर पिछले 1 साल के भीतर मोहम्मद सिराज खेले 4 टेस्ट में 7 ही विकेट चटका सके हैं, लेकिन इसी तारीख से पिछले 2 साल यानी 19 नंवबर 2024 तक खेले 17 टेस्ट में 84 विकेट भी मोहम्मद सिराज ने ही लिए हैं

. और वह कितने बड़े फाइटर, जुझारू हैं, इसके लिए कोई सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. वहीं, पिछले दिनों मोहम्मद सिराज वनडे सीरीज में बाहर रखने के पीछे एक तर्क यह भी था कि सिराज को टेस्ट सीरीज के कारण वर्कलोड और तरोताजा रखने के लिए बाहर बैठाया गया है. ऐसे में वेलिंगटन टेस्ट  की XI में सिराज की जगह आकाश दीप या प्रसिद्ध कृष्णा का आ जाने पर अगर "बवाल" मचा हुआ है, तो एकदम सही मचा हुआ है. 

3. वॉशिंगटन सुंदर वेलिंगटन में किस काम के??

अगर भारत वेलिंगटन में वॉशिंगटन की जगह रवींद्र जडेजा को खिला लेता, तो विविधता ज्यादा होती या नहीं होती?

अगर, भारत वेलिंगटन में 5 पेसरों के साथ ही उतर जाता, तो क्या गलत हो जाता? आखिर वॉशिंगटन इस पिच पर अतिरिक्त बल्लेबाज के रूप में टीम इंडिया को कितनी मजबूती प्रदान कर देंगे? अगर वेलिंगटन की "ज्यादा मुश्किल पिच नहीं" पर धुरंधर बल्लेबाज ही कुछ नहीं कर पाएंगे, तो वॉशिंगटन सुंदर यहां क्या कर लेंगे?

कुल मिलाकर बात यह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय प्रबंधन से एक नहीं, बल्कि चयन में ही कई ब्लंडर हुए है! यहां से इन्हें संभालना अब बहुत ज्यादा हद तक बल्लेबाजों के ऊपर हो चला है! क्या संभाल पाएंगे? क्या बचाव कर पाएंगे? ....देखते हैं!

वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय XI के चयन को लेकर उठ रहे सवाल F.A.Q.= Frequently Asked Questions से जानें

प्र:-1 वेलिंगटन टेस्ट की प्लेइंग XI में मोहम्मद सिराज को न खिलाने से भी बड़ी चयन की गलती किसे माना गया है?

उ:- लेख के मुताबिक, सिराज को बाहर रखने से भी बड़ी गलती वनडे सीरीज में सबसे सफल रहे तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को न खिलाना और उनकी जगह लंबे समय बाद वापसी कर रहे आकाश दीप पर दांव लगाना मानी गई है.

प्र:-2 वनडे सीरीज में गुरनूर बरार का प्रदर्शन कैसा रहा था, जिसकी अनदेखी पर सवाल उठ रहे हैं?

उ:- गुरनूर बरार ने हालिया वनडे सीरीज के 4 मैचों में 29.2 ओवर (2 मेडन सहित) फेंककर सबसे ज्यादा 9 विकेट चटकाए थे, साथ ही अपनी कद-काठी, उछाल, सीम और स्विंग से मेजबान बल्लेबाजों को परेशान किया था.

प्र:-3 मोहम्मद सिराज को वेलिंगटन टेस्ट से बाहर रखे जाने को लेकर विवाद क्यों है?

उ:- लेख के अनुसार, सिराज को वर्कलोड और तरोताजा रखने के नाम पर वनडे सीरीज से बाहर रखा गया था, और पिछले 2 साल (19 नवंबर 2024 तक) में 17 टेस्ट में उनके 84 विकेट का अनुभव देखते हुए आकाश दीप या प्रसिद्ध कृष्णा के चुने जाने पर सवाल उठ रहे हैं।

प्र:-4 वेलिंगटन की पिच और पहले दिन के खेल में वॉशिंगटन सुंदर की भूमिका को लेकर क्या सवाल उठाए गए हैं?

उ:- लेख में सवाल उठाया गया है कि वेलिंगटन की पिच पर वॉशिंगटन सुंदर (जिन्होंने 10 ओवर में 24 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया) को खिलाने का क्या औचित्य है, जबकि उनकी जगह रवींद्र जडेजा या अतिरिक्त तेज गेंदबाज को मौका दिया जा सकता था.

प्र:-5 पहले दिन न्यूजीलैंड की वापसी के बाद टीम इंडिया के सामने क्या बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है?

उ:- न्यूजीलैंड के 70/5 से 186/5 तक पहुंचने के बाद लेख में कहा गया है कि चयन से जुड़ी इन गलतियों की भरपाई करना अब काफी हद तक भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Siraj, Gurnoor Singh Brar, India, New Zealand, New Zealand Vs India 2026/27, New Zealand Vs India 11/19/2026 Nzin11192026271656, Akash Deep, Muralikrishna Prasidh Krishna, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com