विज्ञापन

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश दिया है. इमरान खान ने मुंबई में सीईसी के खिलाफ प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे.

एक्टर इमरान खान को देश छोड़ने का आदेश (फोटो- NDTV)
  • आमिर खान के भांजे इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस
  • इमरान मुंबई में सीजेपी प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल, अमेरिकी नागरिक हैं
  • सरकार की तरफ से उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का नोटिस

आमिर के खान के भांजे एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया गया है. FRRO ने एक्टर इमरान खान को देश छोड़ने के लिए नोटिस भेजा है. एक्टर को 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने को कहा गया है. इमरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे. गौरतलब है कि इमरान के पास अमेरिका की नागरिकता है.  इस फैसले का विपक्ष ने विरोध भी जताया है. एनसीपी शरद पवार गुट की नेता सुप्रिया सुले ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि विरोध करने पर किसी को देश से निकाला जाना गलत है. 

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल

इमरान खान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे. प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने एक्टर को हिरासत में लिया था. इमरान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट के तहत ये कार्रवाई की गई है. इमरान भारतीय नागरिक नहीं है और इसके बाद वो भारत में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे. 


FRRO ने भेजा नोटिस 

FRRO मुंबई कार्यालय ने इमरान खान को यह नोटिस जारी किया है. मुंबई पुलिस की टीम ने यह नोटिस इमरान खान को सौंपा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है. नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर से पहले देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है. जानकारी के अनुसार, फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस FRRO ने नियमों और शर्तों के उल्लंघन के चलते यह नोटिस दिया है.

पुलिस ने हिरासत में लिया था 

इमरान खान सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लेने अगस्त क्रांति मैदान पहुंचे थे. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह किसी राजनीतिक पार्टी या संगठन का प्रतिनिधित्व करने नहीं आए हैं. वह एक आम नागरिक के तौर पर प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने वहां पहुंचे थे. इमरान खान का जन्म अमेरिका में हुआ था और उन्हें वहीं की नागरिकता मिली हुई है.  इमरान भारत में वर्क वीजा पर आए थे.

पुलिस ने दर्ज की है FIR

प्रदर्शन के बाद मुंबई पुलिस ने इमरान खान और अन्य लोगों के खिलाफ गावदेवी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223, 126(2), 189(2), 189(3) और 189(5) लगाई गई हैं। इनमें आदेश का पालन नहीं करने, गलत तरीके से रोकने और गैरकानूनी जमावड़े से जुड़ी धाराएं शामिल हैं। इस मामले में एक पुलिसकर्मी ने शिकायत दर्ज कराई थी.

सोमैया ने भी किया था विरोध 

पूर्व बीजेपी सांसद किरीट सोमैया इमरान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने और एफआईआर की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे. इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि इमरान भारतीय नागरिक नहीं होने के बावजूद विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए.

यह भी पढ़ें | आमिर खान के भांजे को देश छोड़ने का नोटिस, जानें कहां की हैं इमरान खान के पास नागरिकता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Actor Imran Khan, Aamir Khan, CJP Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com