विज्ञापन

जूही चावला ने रिजेक्ट की थी आमिर-शाहरुख ये 2 फिल्में, दोनों ही बार करिश्मा ने किया रिप्लेस, फिल्में बनीं ब्लॉकबस्टर

जूही चावला ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है. लेकिन उन्होंने शाहरुख और आमिर की दो ऐसी फिल्मों को ठुकराया, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. लेकिन उनके इस इनकार ने करिश्मा कपूर की किस्मत चमका दी थी.

जूही चावला ने रिजेक्ट की थी आमिर-शाहरुख ये 2 फिल्में, दोनों ही बार करिश्मा ने किया रिप्लेस, फिल्में बनीं ब्लॉकबस्टर
जूही चावला की एक गलती ने चमका दी करिश्मा कपूर की किस्मत
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई बार ऐसा होता है कि एक्टर और एक्ट्रेस फिल्मों को करने से मना कर देते हैं. लेकिन वहीं फिल्म और रोल दूसरे एक्टर की किस्मत बदल देती है. आज हम आपको 90 के दशक में जूही चावला के साथ हुए एक ऐसे ही किस्से के बारे में बताएंगे, जिसमें उन्होंने अपने करियर की दो फिल्मों को ठुकरा दिया था, लेकिन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. इन दो फिल्मों में एक तरफ आमिर खान थे तो दूसरी तरफ शाहरुख खान. सबसे दिलचस्प बात ये है कि इन दोनों ही फिल्मों में बाद में करिश्मा कपूर को मौका मिला था. ये फिल्में थी 'राजा हिंदुस्तानी' और 'दिल तो पागल है'. ये दोनों ही फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं और करिश्मा के करियर में एक अहम किरदार निभाया. 

आमिर खान की 'राजा हिंदुस्तानी' को जूही चावला ने कर दिया था मना

साल 1996 में आई फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' के लिए पहले जूही चावला को ही आरती सहगल का रोल ऑफर किया गया था. फिल्म के डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने उन्हें अप्रोच किया था. लेकिन, जूही इस किरदार और फिल्म की कहानी को लेकर के पूरी तरह से तैयार नहीं थी. फिल्म के निर्देशक धर्मेश दर्शन ने बाद में लेहरें रेट्रो के दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने जूही को फिल्म समझाने की कोशिश की थी. इस दौरान दोनों के बीच माधुरी दीक्षित को लेकर एक दिलचस्प बातचीत भी हुई. धर्मेश ने जूही से कहा कि वह माधुरी दीक्षित नहीं हैं. इस बात से जूही नाराज हो गईं और उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया. बाद में इस रोल के लिए करिश्मा कपूर को अप्रोच किया गया और उन्होंने फिल्म में काम किया. 

ये भी पढ़ें: पद्मिनी कोल्हेपुरे ने 17 साल की उम्र में दी थी सुपरहिट फिल्म, 44 साल पुरानी मूवी का ऑडिशन वीडियो वायरल

शाहरुख खान की 'दिल तो पागल है' में भी नहीं करना चाहती थीं दूसरा लीड रोल

जूही चावला को यश चोपड़ा की फिल्म 'दिल तो पागल है' में भी काम करने से का मौका मिला था. साल 1997 में आई इस फिल्म में शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे. जूही चावला को इस फिल्म में निशा का रोल ऑफर किया गया था. लेकिन वो दूसरा लीड रोल नहीं करना चाहती थीं. बाद में एक इंटरव्यू में जूही ने खुद स्वीकार किया था कि उस समय उनके अंदर थोड़ी असुरक्षा और ईगो थी. इसके बाद यह किरदार करिश्मा कपूर के पास गया. शुरुआत में करिश्मा भी इस रोल को लेकर हिचकिचा रही थीं, लेकिन मां बबीता के समझाने पर उन्होंने इस फिल्म में काम किया.

दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, करिश्मा को मिले बड़े अवॉर्ड

जूही चावला ने इन दोनों फिल्म को करने से मना किया और दोनों ही करिश्मा कपूर के हाथ लगीं. आमिर खान के साथ उनकी फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' साल 1996 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 80.42 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं 'दिल तो पागल है' भी साल 1997 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. इसने दुनियाभर में करीब 72.68 करोड़ रुपये कमाए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Juhi Chawla, Juhi Chawla Movies, Bollywood, Aamir Khan, Shahruk Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com