हिंदी सिनेमा में आपको हर मूड और हर मौके के लिए गाने मिल जाते हैं. इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और आप भी दूल्हा-दुल्हन के वीडियो और फोटो के साथ कोई अच्छे से गाने की तलाश में है, तो आज का ये गाना आपके ही लिए है. साल 1966 में आई आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म का गाना जो हर दुल्हन का थीम सॉन्ग बन गया है. इस फिल्म की कहानी के साथ इसके गानों को भी लोगों ने खूब पसंद किया था. वैसे तो इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट थे, लेकिन इसका एक गाना था जो आज भी शादी-ब्याह और दुल्हनों की एंट्री में खूब पसंद किया जाता है. इस गाने को लोगों ने कितना पसंद किया, इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 30 सालों बाद भी गाने का जादू कम नहीं हुआ है. अलका याग्निक की आवाज ने इस गाने को यादगार बना दिया.
अलका याज्ञनिक की आवाज ने गाने को बनाया खास
हम बात कर रहे हैं 'राजा हिंदुस्तानी' फिल्म के 30 साल पुराने गाने 'आए हो मेरी जिंदगी में तुम बहार बन के', जो 1996 में रिलीज हुई थी. इस गाने को अलका याग्निक ने अपनी आवाज से सजाया था. गाने का संगीत नदीम-श्रवण ने तैयार किया था, और इसके बोल समीर अंजान ने लिखे थे. गाने की सबसे खास बात ये है कि इसका मेल वर्जन भी है, जिसे उदित नारायण ने गाया था. इसे अलका याज्ञनिक ने अपनी आवाज दी थी. गाने का संगीत नदीम-श्रवण ने तैयार किया था, जबकि इसके बोल समीर अंजान ने लिखे थे. इस गाने की खास बात यह है कि इसका मेल वर्जन भी मौजूद है, जिसे उदित नारायण ने गाया था. यानी ये गाना दूल्हा और दुल्हन दोनों पर ही बिल्कुल फिट बैठता है. लेकिन इसके फीमेल वर्जन ने खास पहचान बनाई और आज भी ये रोमांटिक गानों की प्लेलिस्ट में शामिल है.
ये भी पढ़ें: भारत का इतिहास जानना है तो देखिए, दूरदर्शन का 53 एपिसोड वाला ऐतिहासिक सीरियल, जवाहर लाल नेहरु से भी है संबंध
राजा हिंदुस्तानी की कहानी
'आए हो मेरी जिंदगी में तुम बहार बन के' गाने को करिश्मा कपूर और आमिर खान के ऊपर फिल्माया गया था. फिल्म में करिश्मा कपूर ने आरती और आमिर खान ने राजा का किरदार निभाया था. आरती पैसे वाले घर की लड़की होती हैं और वहीं आमिर खान एक टैक्सी ड्राइवर होता है. ये कहानी एक अमीर लड़की और एक गरीब लड़के की लव स्टोरी थी. आरती परिवार वालों के खिलाफ जानकर राजा से शादी कर लेती है. गाने में प्यार और साथ निभाने के वादे को खूबसूरती से बयां किया गया है. गाने के हर बोल में वो अपने प्रेमी से वादें करने को कहती हैं और अपने दिल की बात बताती है. यही वजह है कि यह गाना दुल्हनों के पसंदीदा गानों में शामिल हो गया. गाने के बोल इस तरह हैं.
आए हो मेरी ज़िन्दगी में तुम बहार बन के
आए हो मेरी ज़िन्दगी में तुम बहार बन के
आए हो मेरी ज़िन्दगी में तुम बहार बन के
मेरे दिल में यूँ ही रहना हाय..
मेरे दिल में यूँ ही रहना तुम प्यार प्यार बन के
आए हो मेरी ज़िन्दगी में तुम बहार बन के
यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज
इस गाने को करिश्मा और आमिर खान की शादी के दौरान फिल्म में शूट किया गया था. इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसके यूट्यूब व्यूज देखकर लगाया जा सकता है. टिप्स के ऑफिशियल '90's Gaane' चैनल पर इस गाने को 5.78 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' के साउंडट्रैक में कुल 8 गाने हैं. फिल्म के सभी गाने सुपरहिट हुए थे. धर्मेश दर्शन के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी और उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में जगह बनाई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं