विज्ञापन

आमिर खान के भांजे को देश छोड़ने का नोटिस, जानें कहां की हैं इमरान खान के पास नागरिकता

आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस दिया गया है, जिसके चलते वह फिर से चर्चा में आ गए हैं. 

आमिर खान के भांजे को देश छोड़ने का नोटिस, जानें कहां की हैं इमरान खान के पास नागरिकता
आमिर खान के भांजे को देश छोड़ने का आदेश, जानें कहां की है इमरान खान के पास सिटिजनशिप
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान एक बार फिर चर्चा में हैं. मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक प्रदर्शन के सिलसिले में उनके और अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद आमिर खान के भांजे को भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया गया है. दरअसल,  FRRO ने एक्टर इमरान खान को देश छोड़ने के लिए नोटिस भेजा है. एक्टर को 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने को कहा गया है. इमरान ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे.  इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन सामने आ रहा है. 

इमरान खान कहां के नागरिक हैं 

एक्टर इमरान खान आमिर खान के भांजे हैं, जिनका जन्म 13 जनवरी 1983 में मैडिसन, विस्कॉन्सिन, अमेरिका में हुआ है. इसके चलते उनके पास अमेरिकी नागरिक्ता है और वह भारत में ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया का कार्ड रखते हैं. वह भारतीय नागरिक नहीं हैं. इसके चलते वह जब प्रदर्शन में शामिल हुए तो यह मुद्दा राजनीतिक बन गया और उनके खिलाफ 400 से ज्यादा एफआईआर हुई. 

यह भी पढ़ें | लाल टमाटार, हरी मटर, आलू-बैंगन पर ही बना डाला गाना, सुनकर कहेंगे सॉन्ग बनाया या सब्जी मंडी

इमरान खान के माता पिता

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि इमरान खान के पिता अनिल पाल, जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहे हैं और मां नुजहत खान हैं (आमिर खान की बहन). उनके माता पिता का बचपन में तलाक हो गया था, जिसके बाद उनकी मां मुंबई आ गईं और लगान एक्टर राज जुत्शी से शादी कर ली. 

इमरान खान का मामला  

इमरान खान पिछले दिनों गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन के साथ सीजेपी प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया. इसके बाद इमरान खान ने सोशल मीडिया पर पुलिस वैन के अंदर से अपनी एक तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं.' उनकी इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा. इस दौरान एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें इमरान पुलिसकर्मियों से 'जय हिंद' कहते सुनाई दिए.  

अन्य वीडियो में इमरान ने अपनी हिरासत को लेकर हैरानी जताई. उन्होंने कहा, ''मुझे सच में नहीं पता कि मुझे यहां क्यों लाया गया है. उन्होंने हम सभी को सड़कों से उठाया और वैन में बैठने के लिए कहा.'' इमरान ने बताया कि रिहा किए जाने से पहले उन्हें और अन्य लोगों को पुलिस वैन में करीब दो घंटे तक घुमाया गया. पुलिस वैन में बैठने से पहले इमरान खान ने प्रदर्शन में शामिल होने की वजह भी बताई थी. उन्होंने कहा, ''मेरी कोई मांग नहीं है. मेरी ऐसी कोई हैसियत नहीं है कि मैं लोगों से कुछ मांगूं. मैं किसी संगठन का हिस्सा भी नहीं हूं, इसलिए किसी के प्रतिनिधि के तौर पर बात नहीं कर रहा हूं.'' 

 यह भी पढ़ें | 21 साल पुराना अमृता सिंह का वो पॉपुलर सीरियल, टीवी पर वैंप बनकर बनाई पहचान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imran Khan, Imran Khan News, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com