मिस्टर परफेक्शनिस्ट को परफेक्शनिस्ट यूं ही नहीं कहा जाता. वह जब भी किसी प्रोजेक्ट से जुड़ते हैं तो अपने किरदार की तह तक पहुंचते हैं और उसे पर्दे पर पूरी कन्विक्शन से उतारने के लिए अपना 100 पर्सेंट देते हैं. उनका इतना लंबा चौड़ा इंट्रोडक्शन इसलिए दे रहे हैं क्योंकि एक बार फिर उन्होंने एक नया प्रोजेक्ट हाथ में लिया है और इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है. खबर है कि आमिर खान ने ललकारा नाम से एक प्रोजेक्ट हाथ में लिया है.
आशुतोष गोवारिकर क डायरेक्शन में बन रहे इस प्रोजेक्ट में आमिर को खेल के मैदान में एक्टिव रहना है. बस यही वजह है कि आमिर अपनी पत्नी गौरी के साथ बांद्रा छोड़ कोलाबा शिफ्ट हो गए हैं. दरअसल अपने किरदार के लिए उन्हें मैदान पर खासी मेहनत करनी है. अपने इसी डेली रुटीन में मैदान को शामिल करने के लिए उन्होंने घर शिफ्ट कर लिया. मिड डे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान, ललकारा में दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ का किरदार निभाने वाले हैं. इसलिए आमिर ने अपनी क्रिकेट की ट्रेनिंग शुरू कर दी है. अपनी इसी क्रिकेट ट्रेनिंग को आसान बनाने के लिए आमिर ने शिफ्ट होने का प्लान बनाया. आमिर का कोलाबा वाला ठिकाना उस क्रिकेट ग्राउंड के करीब है जहां वे रोज क्रिकेट प्रैक्टिस कर रहे हैं.
आमिर खान डाइट का भी रख रहे खास खयाल
आमिर खान क्रिकेट के मैदान में परफेक्ट दिखने के लिए अपनी डाइट का भी खास खयाल रख रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर इस वक्त डाइटीशियन की बताई स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो कर रहे हैं. फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और उनकी टीम ने स्टार्स का लुक टेस्ट भी कर लिया है. टीम ने आमिर के लाला अमरनाथ लुक को ग्रीन सिग्नल दे दिया है. इस फिल्म में विक्रांत मैसी पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल हफीज करदार का रोल निभाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं