विज्ञापन

कल का मौसम : दिल्ली-यूपी में बढ़ेगी ठिठुरन, राजस्थान-MP समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

कल का मौसम 21 अक्टूबर 2026: तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंकों के साथ यह 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

कल का मौसम : दिल्ली-यूपी में बढ़ेगी ठिठुरन, राजस्थान-MP समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
कल का मौसम
ndtv
  • IMD ने दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
  • दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक सीमा तक पहुंच गया है.
  • आगामी दिनों में दिल्ली में मौसम साफ रहेगा, दिन में गर्मी का अहसास होगा और रात में हल्की ठंड महसूस होगी.

Kal Ka Mausam 21 October 2026:  देश के कई हिस्सों में इस समय मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. IMD ने दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इधर, उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंडी हवाओं का असर शुरू हो गया है, जिसने देश में गुलाबी ठंड की दस्तक दे दी है. इस बदलते मौसम के बीच, राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक सीमा तक पहुंच गया है. हवा की रफ्तार धीमी होने और तापमान में गिरावट के कारण हवा में प्रदूषक कण जमा हो रहे हैं, जिससे धुंध की चादर गहरी होती जा रही है.

राजधानी दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अब मौसम साफ रहने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, जिससे लोगों को धूप का आनंद मिलेगा. हालांकि, तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जहां दिन में गर्मी का एहसास होगा. वहीं, रात के वक्त हल्की ठंड लोगों का सामना कराएगी. वहीं, 21, 22 और 23 अक्टूबर को पारा चढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास बना रहेगा. 24 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन सभी दिनों के लिए किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

21 से 23 अक्टूबर तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश के आसार

21 से 23 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश में 21 अक्टूबर को बारिश हो सकती है. इसके अलावा 20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं. 21 से 23 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश और 21 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 23 से 26 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में 24-25 अक्टूबर के आसपास बारिश देखी जा सकती है.

दक्षिण भारत में कई दिनों तक बारिश के आसार

23 से 26 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 20-21 और 25-26 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 22 से 25 अक्टूबर तक उत्तर आंतरिक कर्नाटक और 20 से 26 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बारिश के आसार हैं. तेलंगाना में भी 20-21 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

आंधी-बिजली के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा

20-21 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंकों के साथ यह 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके अलावा 20 से 24 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे, 20 से 22 अक्टूबर तक तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, 20 से 23 अक्टूबर तक रायलसीमा और 20-21 अक्टूबर को तेलंगाना में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो झोंकों के साथ 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं.

कर्नाटक में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना

20 से 24 अक्टूबर के दौरान तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने के आसार हैं. वहीं, 22-23 अक्टूबर को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भी ऐसा मौसम देखने को मिल सकता है.

इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

23 से 26 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, 20 से 26 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे तथा 22 से 26 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. तटीय कर्नाटक में 20 और 24 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है. वहीं, 21 से 24 अक्टूबर के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 20-21 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा तथा 20 से 22 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें : किसी बड़ी हस्ती को मारने आए थे, टाइगर श्रॉफ मिले तो उन्हीं पर चला दी गोली... पूछताछ में आरोपियों का बड़ा खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Forecast, Kal Ka Mauasam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com