राजस्थान के जयपुर जिले में चार्ज करने के दौरान ब्लूटूथ हेडफोन में धमाका होने के कारण एक युवक की मौत का मामला सामने आया है. जयपुर पुलिस ने शनिवार को बताया कि हादसे का शिकार 28 साल का युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था. यह हादसा चौमूं कस्बे के उदयपुरिया गांव में हुआ.
जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त राकेश कुमार नागर ब्लूटूथ हेडफोन लगाकर घर में पढ़ने बैठा था और उसे चार्ज करने वाले प्लग से जोड़ रखा था. गोविंदगढ़ पुलिस के अनुसार अचानक हेडफोन में धमाका हुआ और युवक अचेत हो गया. उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिद्धिविनायक अस्पताल के डॉ. एलएन रूंडला ने कहा कि युवक को अचेत अवस्था में लाया गया था. अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. डॉक्टर के अनुसार युवक की मौत संभवत: ह्रदय गति रुकने से हुई. पुलिस के अनुसार राकेश की इसी साल फरवरी में शादी हुई थी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं