विज्ञापन

गर्भवती पार्टनर की हत्या कर आंगन में दफनाया, यूट्यूब से देखा शव गलाने का तरीका, ‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर में नए खुलासे

इस मामले में आरोपी ने रिश्ते की चाची की हत्या के बाद शव घर के आंगन में दफना दिया, ऊपर नमक डाला और सबूत मिटाने के तरीके अपनाए. 

गर्भवती पार्टनर की हत्या कर आंगन में दफनाया, यूट्यूब से देखा शव गलाने का तरीका, ‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर में नए खुलासे
जयपुर में एक युवक ने अपनी ही चाची की हत्या करके शव घर में ही दफना दिया.

राजस्थान की राजधानी जयपुर के बिंदायका थाना क्षेत्र में सामने आए चर्चित ‘दृश्यम' स्टाइल मर्डर केस में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रवेश कुमार उर्फ हग्गू ने अपनी रिश्ते की चाची और लिव-इन पार्टनर किरण रावत की हत्या सिर्फ इस शक में कर दी कि उसके किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध हैं. सबसे दर्दनाक बात यह है कि महिला गर्भवती थी और इस वारदात में उसके गर्भ में पल रहे भ्रूण की भी मौत हो गई.

चौक में गड्ढा खोदकर दफनाया शव

जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए बेहद बेहतरीन तरीका अपनाया. जिस मकान में वह किराए पर रह रहा था उसी के चौक में गड्ढा खोदा गया और महिला के शव को उसमें दफना दिया गया. शव दबाने के बाद ऊपर से नमक भी डाला गया ताकि शव जल्दी गल जाए और किसी को शक न हो. पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या के बाद इंटरनेट और यूट्यूब पर ऐसे वीडियो भी देखे थे जिनमें शव के डिकंपोज होने और सबूत मिटाने से जुड़ी जानकारी दी गई थी. जांचकर्ताओं का मानना है कि आरोपी वारदात को पूरी तरह छिपाने की तैयारी कर चुका था और इसी वजह से उसने शव को जमीन में दफनाने का रास्ता चुना.

ऐसे की गई हत्या

पुलिस जांच में पता चला कि 23 सितंबर को आरोपी और महिला के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद आरोपी ने एक हाथ से महिला का गला दबाया जबकि दूसरे हाथ से उसके नाक और मुंह पर कपड़ा रख दिया. दम घुटने से उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने शव को छिपाने की पूरी योजना पर काम शुरू कर दिया.

हत्या के बाद आरोपी सीधे सामोद बालाजी की पैदल यात्रा में शामिल हो गया. इसके बाद 24 से 26 सितंबर तक वह अपनी फैक्ट्री में काम करता रहा ताकि किसी को उस पर शक न हो. बाहर से वह सामान्य दिखाई देता रहा लेकिन उसे लगातार डर था कि राज कभी भी खुल सकता है.

CCTV और तकनीकी जांच से पकड़ा गया

27 सितंबर को आरोपी को आशंका हुई कि मामला खुल सकता है. इसके बाद वह फैक्ट्री मालिक से 500 रुपये लेकर फरार हो गया. उधर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसका रूट तैयार किया. आखिरकार पुलिस ने उसे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से पकड़कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें- 'कब्र' से बाहर निकला दिखा महिला का एक हाथ... कैसे लिव इन पार्टनर की हत्या का खुला राज, बगीचे में थी दफन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur Murder Case, Rajasthan Police, Drishyam Style Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com