विज्ञापन

पार्टी लवर्स की मौज! Blaupunkt का 'Rock & Roll' स्पीकर लॉन्च, बेस जबरदस्त, जानें कीमत

Blaupunkt ने भारत में Rock & Roll Rhythm 100W पोर्टेबल पार्टी स्पीकर लॉन्च किया है. जानिए कीमत और फीचर्स.

पार्टी लवर्स की मौज! Blaupunkt का 'Rock & Roll' स्पीकर लॉन्च, बेस जबरदस्त, जानें कीमत
Blaupunkt का नया स्पीकर लॉन्च
Blaupunkt

ऑडियो ब्रांड Blaupunkt ने भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम 'Rock & Roll' सीरीज का विस्तार करते हुए एक नया पोर्टेबल पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm लॉन्च कर दिया है. दमदार आवाज, Karaoke सपोर्ट और लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ आने वाला ये पोर्टेबल पार्टी स्पीकर खास तौर से हाउस पार्टी, फैमली फंक्शन और आउटडोर इवेंट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. कंपनी का दावा है कि इस स्पीकर में एक ऐसी रिचार्ज होने वाली बैटरी दी गई है जो एक बार फुल चार्ज करने पर लगातार 10 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देने में सक्षम है.

Blaupunkt का ये नया मॉडल उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन ऑल-इन-वन डिवाइस है जो बिना किसी ज्यादा तामझाम या अलग एम्प्लीफायर के घर पर ही क्लब जैसी आवाज और Karaoke का आनंद लेना चाहते हैं. ये एक ही डिवाइस में म्यूजिक प्लेबैक, माइक्रोफोन सपोर्ट और कई कनेक्टिविटी ऑप्शन्स को जोड़ता है.

100W का दमदार साउंड और थ्री-ड्राइवर सिस्टम

शानदार और इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए इस स्पीकर में थ्री-ड्राइवर सिस्टम का उपयोग किया गया है. इसमें दो वूफर्स और एक ट्वीटर का यूज किया गया है. कंपनी के अनुसार, इसके 100W ऑडियो सिस्टम को इस तरह ट्यून किया गया है कि यह तेज बेस के साथ-साथ वोकल्स और मिड व हाई-फ्रीक्वेंसी साउंड्स को पूरी तरह बैलेंस्ड रखता है. कंपनी का दावा है कि बॉलीवुड के पार्टी ट्रैक्स, लाउड पार्टी म्यूजिक या एकूस्टिक म्यूजिक को ये बेहतरीन साउंड क्वालिटी के साथ प्ले कर सकता है.

घर पर ही Karaoke महफिल का मजा

Blaupunkt इस स्पीकर के बॉक्स के साथ ही एक माइक्रोफोन फ्री दे रहा है. यानी ग्राहकों को अपने पसंदीदा गानों पर गाने के लिए अलग से कोई माइक खरीदने की जरूरत नहीं होगी. कंपनी की खास ऑडियो ट्यूनिंग कराओके सेशन के दौरान बैकग्राउंड म्यूजिक और सिंगर की आवाज (vocals) के बीच एक बैलेंस बनाए रखती है, जिससे आपको ग्रुप गैदरिंग्स में बिल्कुल क्लियर आवाज मिलती है.

यह भी पढ़ें | पैनोरमिक सनरूफ, 24.70 किमी तक का माइलेज, आज से Mahindra की CNG SUV की बुकिंग

बैटरी लाइफ और कस्टमाइज्ड साउंड

ये स्पीकर 3,600mAh की बड़ी रिचार्ज होने वाली बैटरी पर चलता है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह लगातार 10 घंटे तक का नॉन-स्टॉप प्लेबैक दे सकती है. हालांकि, बैटरी लाइफ यूजर के सेट वॉल्यूम, लाइट सेटिंग्स पर डिपेंड करेगी. कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, अलग-अलग गानों के मूड के हिसाब से साउंड को एडजस्ट करने के लिए इसमें 6 कस्टमाइज्ड Equalizer प्रीसेट्स दिए गए हैं. जिनमें Normal, Rock, Pop, Jazz, Classic और Countryside शामिल हैं.

पार्टी लाइट्स और कनेक्टिविटी फीचर्स

पार्टी का माहौल बनाने के लिए इसमें 8 अलग-अलग तरह के लाइटिंग इफेक्ट्स दिए गए हैं, जो गाने की बीट्स के साथ अपनी रोशनी बदलते हैं. ये ब्लूटूथ, AUX इनपुट, USB पोर्ट, TF कार्ड स्लॉट, एफएम रेडियो और वायर्ड माइक इनपुट को सपोर्ट करता है. इसमें True Wireless Stereo (TWS) का फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से आप एक साथ दो कम्पैटिबल स्पीकर्स को आपस में जोड़ सकते हैं और दोनों से एक साथ गाना बजाकर अपने साउंड कवरेज को दोगुना कर सकते हैं. Blaupunkt Rock & Roll Rhythm पार्टी स्पीकर को ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon India या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं. इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गई है.

यह भी पढ़ें | Apple का एक और इवेंट, पहली बार पेश हो सकता है ये खास डिवाइस, जानें सबकुछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Speaker, Bluetooth, Bluetooth Speaker, Blaupunkt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com