विज्ञापन

जयपुर में Rado वॉच शोरूम में भीषण चोरी, 3 करोड़ से अधिक की घड़ियां गायब

राडो की घड़ियां बेहद कीमती होती है. एक-एक घड़ी की कीमत लाखों में आती है. ऐसे में शोरूम से चोरी हुए माल की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है. फिलहाल जयपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

जयपुर में Rado वॉच शोरूम में भीषण चोरी, 3 करोड़ से अधिक की घड़ियां गायब
जयपुर में राडो शोरूम में भीषण चोरी.
NDTV
  • जयपुर के राडो घड़ी शोरूम में तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की घड़ियां चोरी हो गई हैं.
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है.
  • चोरी के बाद शोरूम में काउंटर के घड़ी के बॉक्स खाली मिले हैं लेकिन घड़ियां गायब हैं.
जयपुर:

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बड़ी चोरी की खबर सामने आई है. यहां अज्ञात चोरों ने लग्जरी घड़ी ब्रांड Rado के शोरूम को निशाना बनाया है. मिली जानकारी के अनुसार जयपुर में राडो घड़ी के शोरूम में बड़ी चोरी हुई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार करीब 3 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की राडो की घड़ियां शोरूम से चोरी कर ली गई है. मामले की सूचना मिलते  ही शोरूम में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है. मालूम हो कि जयपुर के टोंक रोड पर राडो घड़ी का शोरूम है. जहां बीती रात चोरी की घटना हुई. इसमें करीब 3 करोड़ की घड़ियां गायब होने की बात सामने आ रही है. चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. जिसमें सुबह करीब साढ़े चार बजे चार बदमाशों शोरूम में वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं. 

250 से अधिक राडो घड़ियां हुईं चोरी

चोरों ने कंधे पर बैग, सिर पर कैप और चेहरे पर मास्क लगा रखा था. लोहे के नए सब्बल से शोरूम का शटर तोड़कर बदमाश अंदर घुसे. करीब 250 महंगी राडो घड़ियां चोरी कर ले गए. शोरूम से चोरी हुई घड़ियों की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है. वारदात के बाद सब्बल और लोहे का डंडा मौके पर ही छोड़ गए.

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई चारों बदमाशों की पूरी वारदात

प्रथम दृष्ट्या रेकी के बाद वारदात को अंजाम देने का पुलिस को शक है. वारदात के बाद चारों बदमाश पैदल ही मौके से हुए फरार हुए. घटनास्थल के पास गांधी नगर रेलवे स्टेशन है. ऐसे में शक है कि आरोपी ट्रेन से फरार हो गए होंगे. सुबह साढ़े चार से सात बजे के बीच रवाना होने वाली ट्रेनों की पुलिस जांच कर रही है. 

100 से अधिक पुलिस के जवान जांच में जुटे

सीएसटी, डीएसटी, एफएसएल और डॉग स्क्वायड ने मौके से जुटाए साक्ष्य है. 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी और स्पेशल टीम के जवान जांच में जुटे है. एआई तकनीक से सीसीटीवी में कैद चेहरों की पहचान की कोशिश. पुराने अपराधियों का रिकॉर्ड भी पुलिस खंगाल रही है. पुलिस का दावा- जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का होगा खुलासा. सीआई बजाज नगर रामधन और एडिशनल डीसीपी पारस जैन ने मामले की पूरी जानकारी दी है.


जयपुर Rado शोरूम में चोरी, घटनास्थल की तस्वीरें देखिए

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

काउंटर में घड़ियों के बॉक्स खाली, घड़ियां गायब

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए चोरों की तलाश में जुटी टीमें जुटी है. बताते चले कि राडो की घड़ियां बेहद कीमती होती है. एक-एक घड़ी की कीमत लाखों में आती है. ऐसे में शोरूम से चोरी हुए माल की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है. घटनास्थल से सामने आए विजुअल में शोरूम में सामान बिखड़े दिख रहे हैं. काउंटर में घड़ियों के खाली बॉक्स पड़े हैं. लेकिन उसमें रखी घड़ियां गायब हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rado Watch, Jaipur, Jaipur Police, Jaipur Crime News, Jaipur Crime News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com