हैदराबाद में 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में दो लोगों एक ऑटो रिक्शा चालक की हत्या कर दी. 42 साल के ऑटो रिक्शा चालक मोहम्मद मुकर्रम और ऑटो सवार लोगों के बीच किराए को लेकर विवाद हो गया था. इसी के बाद दो लोगों ने ऑटो चालक की हत्या कर दी. ये घटना रविवार शाम को हुई थी. मृतक मुकर्रम वेटापल्ली इलाके के रहने वाले थे.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक ऑटो किराए को लेकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि 10 रुपये को लेकर विवाद इतना बढ़ा आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी. इस घटना में मुकर्रम बुरी तरह घायल हो गए. जहां बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस इलाके में पहुंची और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे मार रही है. इस बीच मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में राजेंद्रनगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस घटना और मौत के कारणों की जांच में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि पूरी जांच अभी जारी है. शुरुआती जांच के अनुसार, एक यूट्यूबर अजीम और शोएब ने मुकर्रम की हत्या की है. पुलिस दोनों शख्स की घटना में शामिल होने के कारणों की भी जांच कर रही है.
पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार किया है या नहीं, ये ये जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस ने इस बारे में अभी कोई बयान नहीं जारी किया है. AIMIM के बहादुरपुरा के विधायक मोहम्मद मुबीन ने इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है. उन्होंने मृतक मुकर्रम के परिवार से मिलने के बाद ये मांग की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं