विज्ञापन

हैदराबाद: दोस्त से वीडियो कॉल पर बात करते हुए महिला ने दी जान, दो दिन से होटल में रुकी थी

हैदराबाद के लंगर हौज इलाके के एक होटल में 26 वर्षीय महिला का शव मिला है. बताया जा रहा है कि महिला कथित तौर पर वीडियो कॉल पर अपने दोस्त से बात करते हुए जान दे दी.

हैदराबाद: दोस्त से वीडियो कॉल पर बात करते हुए महिला ने दी जान, दो दिन से होटल में रुकी थी
महिला होटल के एक कमरे में अपनी जान दे दी.

हैदराबाद से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है. यहां के लंगर हौज इलाके में स्थित एक होटल के कमरे से एक महिला (26 वर्ष) का शव मिला है. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने एक दोस्त के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए कथित तौर पर अपनी जान दे दी. मृतक महिला की पहचान अलवाल की रहने वाली रेणुका के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, रेणुका शादीशुदा थी और उसका एक बच्चा भी है. वो शहर के ही एक रेस्टोरेंट और पब में काम करती थी.

होटल के कमरे में क्या हुआ? 

पुलिस जांच और होटल के रिकॉर्ड से इस घटना की जो कड़ियां सामने आई हैं. बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के 3 बजे रेणुका एक व्यक्ति के साथ लंगर हौज इलाके के इस होटल में आई थी और दोनों ने वहां चेक-इन किया था. गुरुवार रात 10:30 बजे व्यक्ति होटल से चला गया, जबकि रेणुका होटल में ही थी. पुलिस ने बताया कि होटल रिकॉर्ड के मुताबिक, गुरुवार रात 11:56 बजे रेणुका अपने कमरे में रात का खाना ऑर्डर किया था. इसके बाद रेणुका ने अपने एक दोस्त को वीडियो कॉल किया और उसी कॉल के दौरान कथित तौर पर अपनी जान दे दी.

एक व्यक्ति भी होटल में किया था चेक-इन 

लंगर हाउज के सब-इंस्पेक्टर सैयद मुनवर अली ने बताया कि महिला ने कथित तौर पर गुरुवार देर रात करीब 12.24 बजे अपने दोस्त सत्या को वीडियो कॉल लगाया और उसी दौरान उसने अपनी जान दे दी. उन्होंने बताया कि महिला बुधवार सुबह एक व्यक्ति के साथ होटल में चेक-इन की थी. 

होटल स्टाफ ने पुलिस को दी सूचना

होटल स्टाफ को जब इस खौफनाक घटना का पता चला, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

जांच में जुटी पुलिस

लंगर हौज थाने के सब-इंस्पेक्टर (SI) सैयद मुनव्वर अली ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया. गहराई से जांच शुरू कर दी है और पुलिस होटल के अंदर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही मृतका के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है, ताकि आखिरी समय की बातचीत का पता चल सके. इसके अलावा उसकी मौत से पहले की घटनाओं का पता लगाने के लिए पुलिस उसके साथ होटल में आए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: निकाह, हलाला और तीन तलाक... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्यों कहा- 'पर्सनल लॉ की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad News, Hyderabad Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com