पुणे में एक बार तय समय सीमा से अधिक देर तक खुला पाये जाने के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया और चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. महाराष्ट्र के पुणे शहर के फर्ग्यूसन कॉलेज रोड पर स्थित एक बार का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आया जिसमें बार में कुछ लोग नशीले पदार्थ के साथ दिखाई दिए. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की.
पुलिस के अनुसार, यह बार रविवार को सुबह पांच बजे तक खुला था और यहां तय समय सीमा के बाद भी शराब बेची जा रही थी. पुणे में बार और पब को रात डेढ़ बजे तक खुले रहने की अनुमति है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया, 'हमने लिक्विड लीज़र लाउंज (एल3) के मालिकों और कर्मचारियों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. पता चला है कि यह प्रतिष्ठान रविवार को तय समय सीमा से अधिक देर तक खुला था.' उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, महाराष्ट्र निषेध अधिनियम और सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
अधिकारी ने बताया कि इस मामले में रात्रि ड्यूटी कर रहे शिवाजीनगर पुलिस थाने के एक निरीक्षक, एक सहायक निरीक्षक और दो बीट मार्शलों को निलंबित कर दिया गया है. वीडियो के बारे में पूछे जाने पर एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है.
पुणे के सांसद और केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि हालांकि निलंबन की कार्रवाई तुरंत की गई है, साथ ही पुलिस आयुक्त को मादक पदार्थों के खिलाफ एक समर्पित अभियान शुरू करने और इसकी जांच के लिए एक अलग टीम तैनात करने का भी निर्देश दिया गया है.
उन्होंने कहा, 'सभी कॉलेज, पब, होटल और सभी संदिग्ध स्थानों की सख्ती के साथ तलाशी ली जानी चाहिए. पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वह इस नशे के खिलाफ जड़ तक जाए और यह पता लगाए कि आखिर मादक पदार्थ शहर में कैसे उपलब्ध हैं.'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं