गेबेरहा टेस्ट की पहली पारी में मार्को जानसेन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को जिस तरीके से नचाया है. उसकी चारों तरफ सराहना हो रही है. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पहली पारी 425/9 रनों पर घोषित किए जाने के बाद जब ऑस्ट्रेलिया की बारी आई तो सबकी निगाहें उनके स्टार बल्लेबाजों पर टिकी हुई थी. मगर मैच के दौरान मार्को जानसेन के सामने उनकी एक न चली. अफ्रीकी ऑलराउंडर ने अपनी टीम की तरफ से कुल 11 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 3.00 की इकोनॉमी से केवल 33 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक पांच सफलता प्राप्त की. उनके शिकार ट्रेविस हेड (14), स्कॉट बोलैंड (02), मैट रेनशॉ (12), एलेक्स कैरी (00) और ब्यू वेबस्टर (13) बने.
99 रनों पर ऑल आउट हो गई पूरी टीम
हाल यह रहा कि अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 99 रनों पर ही सिमट गई. मुकाबले के दौरान केवल पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए. जिसमें ट्रेविस हेड (14), मार्नस लाबुशेन (14), स्टीव स्मिथ (28), मैट रेनशॉ (12) और ब्यू वेबस्टर (13) का नाम शामिल है. बाकी के बल्लेबाज सिंगल डिजिट में ही आउट हुए. सिंगल डिजिट में जो खिलाड़ी पवेलियन लौटे वो खिलाड़ी निक मैडिनसन (00), स्कॉट बोलैंड (02), एलेक्स कैरी (00), कैप्टन पैट कमिंस (07) और मिचेल स्टार्क (01) का नाम शामिल है. जोश हेजलवुड तीन गेंद में दो रन बनाकर नाबाद रहे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

कगिसो रबाडा और वियान मुल्डर ने भी बिखेरी चमक
पहली पारी में केवल मार्को जानसेन का ही कहर देखने को नहीं मिला. उनके अलावा कगिसो रबाडा और वियान मुल्डर ने भी खूब चमक बिखेरी. रबाडा के शिकार निक मैडिनसन और मिचेल स्टार्क बने. वहीं मुल्डर ने स्टीव स्मिथ और कप्तान पैट कमिंस को पवेलियन का रास्ता दिखाया. एनरिक नॉर्टजे ने एक विकेट चटकाया.
यह भी पढ़ें- कौन हैं शाहिद अफरीदी की पत्नी नादिया? रिश्ते में लगती हैं बहन, क्या करती हैं, कितनी पढ़ी लिखी हैं, जानें सबकुछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं