- पुणे में ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर IT इंजीनियर बहू ने सुसाइड कर लिया.
- उसने अपने सुसाइड नोट में बताया कि सैलरी, 1 करोड़ रुपए और फ्लैट की मांग की जा रही थी.
- पति दूसरी शादी करना चाहता था, वह लगातार तलाक का भी दवाब बना रहा था.
दहेज के दानव ने एक बार फिर एक बहू को जान देने पर मजबूर कर दिया. घटना महाराष्ट्र के पुणे की है, जहां दहेज की डिमांड और ससुराल की प्रताड़ना से एक इंजीनियर बहू इतना ज्यादा परेशान हो गई कि उसने आत्महत्या कर ली. उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसके बाद पुणे पुलिस ने महिला के पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है. उसने सुसाइड नोट में लिखा कि लंबे समय से उसे परेशान किया जा रहा था. उसके जरिए मायके वालों पर फ्लेट की मांग की जा रही थी, इसके अलावा 1 करोड़ रुपए की मांग की जा रही थी. जिसके लिए उसके साथ मारपीट भी की जा रही थी.
पुणे के केशवनगर इलाके की घटना
मामला पुणे के केशवनगर इलाके का बताया जा रहा है. मृतका की पहचान 33 साल की तृष्णा राहुल सकपाल के रूप में हुई है. जो आईटी इंजीनियर थी, उसकी भी अच्छी सैलरी थी. पुलिस के मुताबिक 2018 में शादी के बाद से ही तृष्णा पर अपनी पूरी सैलरी ससुराल वालों देने का दवाब था. इसके अलावा उस पर दहेज के लिए दवाब बनाया जा रहा था. जिमसें मायके का फ्लैट सास के नाम करने और ससुर को एक करोड़ रुपये का फ्लैट दिलाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. मारपीट से परेशान होकर 2021 में वह मायके आ गई थी, जिसके बाद पति ने तलाक का केस दायर कर दिया. पति दूसरी शादी करना चाहता था. जिससे तृष्णा बुरी तरह से मानसिक रूप से परेशान थी.
पुणे पुलिस ने ससुराल वालों को बनाया आरोपी
यह घटना 29 सितंबर 2026 की है, लेकिन अब यह मामला चर्चा में आया है. क्योंकि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ससुराल में राहुल सकपाल, सास वैशाली, ससुर संजय, ननद शैली और दादी सास शकुंतला सालुंके पर एफआईआर दर्ज की है. तृष्णा के सुसाइड नोट में भी इनका ही जिक्र था. जिसमें उन्होंने लिखा था ' मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा ससुराल है. अब और सहा नहीं जाता.' मृतका के पिता बालकृष्ण निकम की शिकायत पर मुंढवा पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
ये वीडियो भी देखिए.
तृष्णा के परिजनों ने बताया कि मायके लौटने के बाद भी ससुराल वालों की प्रताणना कम होने का नाम नहीं ले रही थी. ससुराल के लोग उस पर लगातार तलाक करने का दवाब बना रहे थे, क्योंकि उसके पति को दूसरी शादी करनी थी. ऐसे में लगातार परेशान होने की वजह से उनसे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी है.
ये भी पढे़ंः दो दिन पहले फ्लैट में रहने आया IT इंजीनियर 30वीं मंजिल से गिरा, हैदराबाद में 29 साल के भरत की मौत बनी पहेली
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |
| (अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं