विज्ञापन

पुणे के YCM अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, डॉक्टर निलंबित

पुणे के YCM अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में ड्यूटी के दौरान मेडिकल ऑफिसर के कथित तौर पर शराब पीने का मामला सामने आया. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

पुणे के YCM अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, डॉक्टर निलंबित
NDTV

पुणे के पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति (YCM) अस्पताल से एक शर्मनाक और अमानवीय मामला सामने आया है. आरोप है कि अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की महफिल सजाई गई. मामले में मेडिकल ऑफिसर डॉ. वैभव अविनाश म्हस्के को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

घटना 15 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है. मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए अस्पताल पहुंचे एक नागरिक ने पोस्टमार्टम रूम के अंदर झांककर देखा तो कथित तौर पर ड्यूटी पर तैनात डॉ. वैभव म्हस्के शराब के नशे में मिले. इस दौरान बनाया गया वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया.

मामले का संज्ञान लेते हुए पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त कुलदीप जंगम ने संबंधित डॉक्टर और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा. इसके बाद मनपा आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी ने सख्त रुख अपनाते हुए 16 अक्टूबर को डॉ. म्हस्के को निलंबित कर दिया. महाराष्ट्र सिविल सेवा नियमों के उल्लंघन के आरोप में डॉ. म्हस्के के खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है. प्रशासन के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान वह पिंपरी मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे और कोई अन्य नौकरी या व्यवसाय भी नहीं कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें : तिहाड़ जाएंगे अभिजीत दीपके? थोड़ी देर में कोर्ट में पेशी, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर दर्ज की कई FIR

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune News, Postmortem
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com