भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी में 60 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं और इसके अधिकारियों ने समूचे परिसर को निरुद्ध क्षेत्र में तब्दील कर दिया है. एक आधिकारिक आदेश में बुधवार को यह जानकारी दी गई. आईआईटी गुवाहाटी के एक अधिकारी ने कहा कि ये सभी मामले पिछले छह दिनों में सामने आए हैं और लगभग 99 प्रतिशत मामले उन लोगों के हैं जो छुट्टियों के बाद असम के बाहर से परिसर में लौटे हैं.
कामरूप (ग्रामीण) जिला प्रशासन द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, जब तक क्षेत्र को सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता है, संस्थान के पूरे परिसर को तत्काल प्रभाव से एक नियंत्रित (कंटेनमेंट) क्षेत्र घोषित कर दिया गया है. उसमें कहा गया कि परिसर में लोगों के प्रवेश और परिसर से निकास दोनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईआईटी-गुवाहाटी में डीन-पीआर परमेश्वर अय्यर ने बताया कि संक्रमितों में से एक संकाय सदस्य, उसके परिवार के पांच सदस्य और अन्य स्टाफ सदस्य है. शेष अन्य विद्यार्थी हैं. संकाय सदस्य और उसके परिवार को छोड़कर, सभी मरीजों को संस्थान के अतिथि गृह परिसर में पृथक-वास केंद्र में रखा गया है.
गोवा से मुंबई पहुंचे कॉर्डेलिया क्रूज के 143 और यात्री कोरोना संक्रमित, 1827 यात्री थे सवार
उन्होंने कहा, ‘‘संकाय सदस्य के माता-पिता और उसकी सास एवं छोटा बेटा भी संक्रमित पाए गए हैं और उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने का विकल्प चुना. उनका गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार चल रहा है. हम हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं और सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं. प्रशासन के अधिकारियों ने जांच प्रक्रिया तेज करने के लिए हमें अतिरिक्त संसाधन मुहैया कराए हैं.''
कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच होम आइसोलेशन के नियमों में हुआ बदलाव
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं