विज्ञापन

ट्रैवलर-ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत, टायर फटने से बिगड़ा वाहन का संतुलन

बताया जा रहा है कि 26 सीटों वाला ट्रैवलर नागांव से गुवाहाटी की ओर जा रहा था. रास्ते में गड्ढे से टकराने के बाद ट्रैवलर का एक टायर अचानक फट गया, जिससे ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया.

ट्रैवलर-ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत, टायर फटने से बिगड़ा वाहन का संतुलन
असम में सड़क हादसा
एक्स

शनिवार शाम को असम में बड़ा सड़क हादसा हो गया. गुवाहाटी-सोनापुर नेशनल हाईवे पर एक ट्रैवलर और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. इस टक्कर में ट्रैवलर के ड्राइवर समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल भी हो गए.

बताया जा रहा है कि 26 सीटों वाला ट्रैवलर नागांव से गुवाहाटी की ओर जा रहा था. रास्ते में गड्ढे से टकराने के बाद ट्रैवलर का एक टायर अचानक फट गया, जिससे ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया. ट्रैवलर सड़क के डिवाइडर को पार करके दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गया.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैवलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में पांच लोगों ने अपनी जान गंवा दी. घायल लोगों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया. मौके पर पुलिस भी पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया.अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.

यह कोई पहली बार नहीं है, जब असम में इस तरह का सड़क हादसा हुआ है. इससे पहले भी राज्य के कई जिलों में ऐसे दर्दनाक हादसे हो चुके हैं. कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. कभी हादसे की वजह ड्राइवर की लापरवाही बताई जाती है, तो कभी खराब सड़कें इसकी वजह बनती हैं. लेकिन इन हादसों में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है.

2025 में बढ़ी सड़क दुर्घटनाएं और मौतें

सड़क परिवहन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 में देशभर में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या 5.3 प्रतिशत बढ़कर 5.1 लाख से अधिक हो गई. इसी अवधि में सड़क हादसों में मौतों की संख्या बढ़कर 1.8 लाख से ज्यादा पहुंच गई. सरकार के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. औसतन हर दिन 502 लोगों की जान सड़क हादसों में गई.

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मौतें

आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश सड़क हादसों में मौतों के मामले में देश में सबसे ऊपर रहा. राज्य में वर्ष 2024 के दौरान 24,118 लोगों की मौत हुई थी, जो 2025 में बढ़कर 27,550 हो गई. इसी प्रकार महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु भी सड़क दुर्घटना मौतों के मामले में शीर्ष राज्यों में शामिल रहे. वहीं पंजाब ने राहत भरी तस्वीर पेश की. राज्य में सड़क हादसों में मौतों की संख्या 4,759 से घटकर 3,062 रह गई, जो सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Accident, Road Acccident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com