विज्ञापन

दिल्ली: 5 स्टार होटल के बाहर नागालैंड की महिला से बदसलूकी, मर्सिडीज सवार युवकों पर कार में खींचने का आरोप

दिल्ली में नागालैंड की एक महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है. घटना चाणक्यपुरी इलाके में स्थित एक फाइव स्टार होटल कैंपस की है. मर्सिडीज सवार तीन युवकों पर मारपीट का आरोप है.

दिल्ली: 5 स्टार होटल के बाहर नागालैंड की महिला से बदसलूकी, मर्सिडीज सवार युवकों पर कार में खींचने का आरोप
दिल्ली में नागालैंड की महिला से बदसलूकी का आरोप लगा है.
NDTV
  • दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक 5-स्टार होटल की पार्किंग में नागालैंड की महिला से मारपीट और बदसलूकी की गई.
  • महिला के अनुसार मर्सिडीज कार सवार तीन युवकों ने उसे जबरन कार में खींचने की कोशिश की और मारपीट की.
  • महिला के दोस्तों ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से उन पर हमला किया.
नई दिल्ली:

देश की राजधानी दिल्ली से फिर एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए. घटना दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके की है. आरोप के अनुसार चाणक्यपुरी इलाके में स्थित 5-स्टार होटल के बाहर नागालैंड की एक महिला से बदसलूकी की गई. महिला के साथ मारपीट भी हुई. महिला की शिकायत के अनुसार मर्सिडीज सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट की. जबरन कार में खींचने की कोशिश की. घटना रविवार तड़के करीब 3:30 बजे चाणक्यपुरी की है. जहां एक 5-स्टार होटल की पार्किंग में महिला के साथ बदसलूकी हुई. 

दोस्तों के साथ थी महिला, मर्सिडीज सवार युवकों ने की मारपीट

शिकायत के अनुसार महिला अपने दोस्तों के साथ होटल से बाहर निकल रही थी, तभी सफेद मर्सिडीज सवार तीन युवकों ने उसे रोकने और कार में खींचने की कोशिश की. आरोप है कि महिला के दोस्तों ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया. हमले में एक दोस्त के दांत में चोट लगी.

कार नंबर से पुलिस ने आरोपियों को किया ट्रेस

पुलिस के पहुंचने से पहले तीनों आरोपी कार से मौके से फरार हो गए. हालांकि महिला ने कार का नंबर नोट कर लिया था, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों को ट्रेस किया. चाणक्यपुरी थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. महिला को मेडिकल जांच के लिए RML अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस होटल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है. पुलिस का कहना है कि CCTV और दूसरे सबूतों से पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं.

पार्किंग को लेकर हुआ झगड़ा 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी में ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है. झगड़ा पार्किंग को लेकर हुआ. उसके बाद हाथापाई हुई. लड़कों ने भी शिकायत दी थी. हालांकि उनकी शिकायत पर केस दर्ज नहीं हुआ. पुलिस ने तीनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें बेल मिल गई है. मालूम हो कि दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ मारपीट के कई मामले पहले भी आ चुके हैं. कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में मणिपुर के म्यूजिक टीचर की हत्या कर दी गई थी.

यह भी पढे़ं - कालकाजी गैंगरेप केस: आरोपियों ने की सबूत मिटाने की कोशिश, डिलीट की सर्च हिस्ट्री; जांच के लिए भेजा गया फोन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Delhi Police, Molestation, Girl Molestation Case, Girl Molestation In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com