विज्ञापन

कैप्टन स्मित ही नहीं इजरायल वाले हनुमान चालीसा के भी हुए मुरीद, देखिए वायरल वीडियो

इंडियन क्लासिकल म्यूजिक सीखने वाले इजरायली सिंगर बेन राइविट्ज ने हनुमान चालीसा गाया और कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की. ओमानी को-पायलट के हमले में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में फ्रैक्चर हो गया है. लोग उसकी जल्द पूरी रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

कैप्टन स्मित ही नहीं इजरायल वाले हनुमान चालीसा के भी हुए मुरीद, देखिए वायरल वीडियो
इजरायली सिंगर ने कैप्टन स्मित के लिए गाया हनुमान चालिसा
  • फ्लाईदुबई प्लेन में हमले को विफल करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार इजरायल में हीरो बन गए हैं
  • इजरायली सिंगर बेन राइविट्ज ने हनुमान चालीसा गाकर कैप्टन स्मित के लिए जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की
  • कैप्टन स्मित ने PM नरेंद्र मोदी से बातचीत में बताया कि उन्होंने हमले के समय हनुमान चालीसा पढ़कर साहस पाया था

फ्लाईदुबई के प्लेन को आतंकी साजिश के तहत हाईजैक करके क्रैश करने की प्लानिंग को विफल करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार इस समय इजरायली लोगों के लिए हीरो हैं. इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से लेकर वहां के आम लोग तक कैप्टन स्मित को शुक्रिया कह रहे हैं, उनकी जज्बे को सलाम कर रहे हैं. जब पिछले हफ्ते दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के को-पायलट हमाम अल-हम्ममी ने आतंकी हमले को अंजाम देने की कोशिश की थी तो कैप्टन स्मित ने ही कुल्हाड़ी के वार के बावजूद उसे सफल नहीं होने दिया था. अब इजरायल के कंटेंट क्रिएटर भी अपने अपने तरीकों से कैप्टन स्मित के लिए अपनी मुहब्बत दिखा रहे हैं. कोई बॉलीवुड का गाना डेडिकेट कर रहा है तो एक इजरायली सिंगर ऐसा भी है जिन्होंने कैप्टन स्मित के लिए हनुमान चालीसा गाया है. 

इंडियन क्लासिकल म्यूजिक सीखने वाले इजरायली सिंगर बेन राइविट्ज ने हनुमान चालीसा गाया और कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की. इंस्टाग्राम पर हनुमान चालिसा के इस परफॉर्मेंस ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है और कई लोग इसे अलग-अलग संस्कृतियों के बीच एकजुटता और मुश्किल वक्त में एक दूसरे का साथ देने का संदेश बता रहे हैं. सम्मान दिखाने का यह तरीका ऐसे समय में सामने आया है जब भारत और इजरायल ही नहीं, दुनिया भर के लोग कैप्टन स्मित के ठीक होने की कामना और प्रार्थना कर रहे हैं.

खबर लिखे जाने तक बेन राइविट्ज के इंस्टाग्राम पर 10 हजार के करीब फॉलोअर्स थे. वह अपने इस पेज पर इंडियन क्लासिकल म्यूजिक पर अपने शानदार परफॉर्मेंस डालते रहते हैं. 

कैप्टन स्मित की खोपड़ी में हुआ है फ्रैक्चर

NDTV को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ओमानी को-पायलट के हमले में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में फ्रैक्चर हो गया है. हमले के दौरान मच्छार को 'डिप्रेस्ड फ्रैक्चर' हुआ था. सऊदी अरब में उनका इमरजेंसी इलाज हुआ, जहां डॉक्टरों ने उनकी खोपड़ी की सर्जरी की और उसके बाद उन्हें UAE ले जाया गया था.

मुश्किल वक्त में हनुमान चालिसा पर मच्छार ने किया था भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करते हुए पायलट स्मित मच्छार ने बताया था कि जब को-पायलट ने हमला किया, तब वह हनुमान चालीसा ही पढ़ते रहे, जिससे उन्हें काफी हिम्मत मिली. इस बारे में जब उनके पिता से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि 'हमारे घर में एक सिस्टम है कि हम हनुमान चालीसा पढ़ने के बाद ही सोते हैं और उठने के बाद भी घर के बच्चों को गोद में बिठाकर हनुमान चालीसा सुनाते हैं.'

यह भी पढ़ें: आत्मघाती हमलावर था ओमानी को-पायलट, गाजा का बदला चाहता था, खुद बताई क्या थी खौफनाक साजिश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smit Machchhar, Israel Plane Attack, Smit Machchhar Bravery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com