गुजरात में एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई है. खबर के अनुसार राज्य के सूरत शहर में एक बस में आग लग गई और इस बस में सवार एक महिला आग की चपेट में आ गई. जबकि इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को ये हादसा हुआ है. अधिकारियों ने ये जानकारी दी और बताया कि ये घटना शहर के वराछा इलाके में हुई. सूरत के मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारिक ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बस में आग लगने के समय लगभग 15 यात्री सवार थे. उन्होंने कहा कि आग वाहन में तेजी से फैल गई. पारिक ने कहा कि घटना के दौरान अन्य सभी यात्री समय पर बस से उतरने में कामयाब रहे जबकि एक महिला और एक पुरुष जलती हुई बस में फंस गए. हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को कुछ लोगों ने किसी तरह बस से बाहर निकाला.
ये भी पढ़ें- नहाते हुए नदी में आग सेंक रहा था शख्स, वीडियो देख आईएएस ने कहा- कहां से आते हैं ऐसे लोग?
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस वजह से लगी आग
अधिकारी के अनुसार इंजन में उठी चिनगारी बस में आग लगने का कारण बनी और आग लगने के बाद वाहन के एसी कंप्रेसर में विस्फोट हो गया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं