उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण (Kamala Rani Varun) का आज (रविवार) निधन हो गया. उनका कोरोनावायरस (Coronavirus) का इलाज चल रहा था. मिली जानकारी के अनुसार, कोरोनावायरस संदिग्ध होने पर 17 जुलाई को कमल रानी वरुण का सैंपल लिया गया था. 18 जुलाई को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह कानपुर के घाटमपुर से विधायक थीं. शनिवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई. उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट किया गया. आज सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.
उनके निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी शोक व्यक्त किया है. CM योगी ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश सरकार में में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है. प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया. उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. ॐ शांति!'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 2, 2020
प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया।
उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति!
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भी कमल रानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. UP कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'बेहद दु:खद खबर. उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण का आज निधन हो गया. वो कोरोना से संक्रमित थीं. विनम्र श्रद्धांजलि. ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को दुख सहने का साहस दें.'
बेहद दु:खद खबर। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण का आज निधन हो गया। वो कोरोना से संक्रमित थीं।
— UP Congress (@INCUttarPradesh) August 2, 2020
विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को दुख सहने का साहस दें। pic.twitter.com/ZNxwJWzKvs
बताते चलें कि शनिवार को समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन की खबर से वह स्तब्ध थीं. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया था, 'बहुत ही दुःखद समाचार प्राप्त हुआ कि राज्य सभा सांसद श्री अमर सिंह जी का निधन हो गया. उनके इस असामयिक निधन पर मैं शोक व्यक्त करती हूं. दुख की घड़ी में उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं. ओम शांति!'
बहुत ही दुःखद समाचार प्राप्त हुआ कि राज्य सभा सांसद श्री अमर सिंह जी का निधन हो गया। उनके इस असामयिक निधन पर मैं शोक व्यक्त करती हूँ, दुख की घड़ी में उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं।
— Kamal Rani Varun (@kamalranivarun) August 1, 2020
ओम शांति! pic.twitter.com/LghDHFWaFw
कमल रानी वरुण के निधन पर प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने भी शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश सरकार में सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, ह्रदयविदारक है. प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया. उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. ॐ शांति!'
VIDEO: अमर सिंह का निधन, भारतीय राजनीति के कई राज दफन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं