कांग्रेस (Congress) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के मद्देनजर लोगों से संपर्क बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi) के नेतृत्व में गांवों और कस्बों से 12,000 किलोमीटर लंबी यात्रा निकालने का शुक्रवार को फैसला किया. पार्टी ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी दी है. साथ ही बयान में बताया गया है कि यात्रा की रूपरेखा तैयार की जा रही है.
बयान में कहा गया कि पार्टी के सदस्यों के साथ वाद्रा की बैठक में "कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा: हम वचन निभाएंगे" नाम से यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है. इस यात्रा में 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और यह यात्रा राज्य के गांवों और कस्बों से होकर गुजरेगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बैठक में विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, राज्य इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया.
गौरतलब है कि वाद्रा बृहस्पतिवार शाम अपने तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची थीं. उन्होंने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा था कि वह अपने इस दौरे में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों से मुलाकात कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगी.
- - ये भी पढ़ें - -
* राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी वाड्रा की बारी, NEET के आयोजन के मुद्दे पर सरकार पर साधा निशाना
* स्मृति ईरानी ने अमेठी में लस्सीवाले से पूछा 'दुकान पर कभी कोई गांधी परिवार से आया' तो मिला यह जवाब- देखें Video
* प्रियंका गांधी वाड्रा ने फिरोजाबाद व अन्य जिलों में बुखार से मौतों पर जताई चिंता, यूपी सरकार पर साधा निशाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं