विज्ञापन

38 पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, महली बियर्डमैन कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे ऑस्ट्रेलियाई, ये हैं '18 सुपर बॉलर'

21 साल के ऑस्ट्रेलियाई माहली बीयर्डमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में जो किया, उसने उन्हें एकदम से स्टार बना दिया है.

38 पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, महली बियर्डमैन कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे ऑस्ट्रेलियाई, ये हैं '18 सुपर बॉलर'
पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले महली बीयर्डमैन (बीच) में शाबाशी देते साथी खिलाड़ी
source: X

एक तरफ उस्मान ख्वाजा के खुलासे के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में भूचाल मचा है, तो दूसरी ओर इससे बेखबर मेजबान कंगारुओं ने इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को शुरू हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज में पर्थ में दमदार प्रदर्शन के साथ आगाज किया. पहले बैटिंग करी इंग्लैंड पर जोरदार वार करते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उसके 8 विकेट सिर्फ 68 रन पर गिरा दिए. और इसमें हीरो रहे करियर का पहला वनडे खेल रहे माहली बीयर्डमैन, जिन्होंने करियर के शुरुआती 5 अंतरराष्ट्रीय ओवरों में 5 विकेट लेकर बड़ा कारनामा कर दिखाया. बीयर्डमैन ने इस प्रदर्शन के साथ ही पहले ही मैच में 5 विकेट चटकाकर 38 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.  बीयर्डमैन से पहले यह कारनामा टोनी डोडमैडी ने साल 1988 में किया था. बहरहाल, बीयर्डमैन ने मैच में 7.4 ओवरों में 1 मेडन के साथ 24 रन देकर 6 विकेट लिए.

बियर्डमैन ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइन-अप को तहस-नहस करते हुए अपना पहला पांच विकेट हॉल (फाइव-विकेट हॉल) हासिल किया. इससे मेहमान टीम का मध्यक्रम हत्थे से उखड़ गया, जिसके साथ ही वह वनडे डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई पुरुष गेंदबाज बन गए. इसके चलते पर्थ स्टेडियम की तेज पिच पर इंग्लैंड का स्कोर 14 ओवरों के बाद 55 रन पर 4 विकेट हो गया था. बियर्डमैन ने जॉर्डन कॉक्स, सैम करन और लियाम डॉसन के विकेट चटकाकर अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया. 

वनडे में अभी तक पहले ही मैच में 5 विकेट लेने वाले कुल 18 गेंदबाज
 

                    नाम
देशबनामआंकड़ातारीख
उवैस करनाइनश्रीलंकान्यूज़ीलैंड5/2631 मार्च, 1984
टोनी डोडेमेडऑस्ट्रेलियाश्रीलंका5/212 जनवरी, 1988
एलन डोनाल्डदक्षिण अफ्रीकाभारत5/2910 नवंबर, 1991
चरित बुद्धिकाश्रीलंकाज़िम्बाब्वे5/6726 अक्टूबर, 2001
ऑस्टिन कॉड्रिंगटनकनाडाबांग्लादेश5/2711 फरवरी, 2003
फिदेल एडवर्ड्सवेस्ट इंडीजज़िम्बाब्वे6/2229 नवंबर, 2003
ब्रायन विटोरीज़िम्बाब्वेबांग्लादेश5/3012 अगस्त, 2011
तस्कीन अहमदबांग्लादेशभारत5/2817 जून, 2014
क्रेग यंगआयरलैंडस्कॉटलैंड5/468 सितंबर, 2014
मुस्ताफिजुर रहमानबांग्लादेशभारत5/5018 जून, 2015
कागिसो रबाडादक्षिण अफ्रीकाबांग्लादेश6/1610 जुलाई, 2015
दसुन शनाकाश्रीलंकाआयरलैंड5/4316 जून, 2016
जेक बॉलइंग्लैंडबांग्लादेश5/517 अक्टूबर, 2016
जान फ्राइलिनकनामीबियाओमान5/1327 अप्रैल, 2019
चार्ली कैसलस्कॉटलैंडओमान7/2122 जुलाई, 2024
अराफात मिन्हासपाकिस्तानऑस्ट्रेलिया5/3230 मई, 2026
लायल रॉबर्टसनस्कॉटलैंडकनाडा6/5213 अगस्त, 2026
माहली बियर्डमैनऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड5/18*13 नवंबर, 2026

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahli Beardman, England Lions, Australia, Australia Vs England 11/13/2026 Auen11132026270239, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com