झारखंड (Jharkhand) के धनबाद में जिला एवं अतिरिक्त न्यायाधीश उत्तम आनंद (ADJ Uttam Anand) की मौत ने अब दिलचस्प मोड़ ले लिया है. शुरू में यह मामला हिट एंड रन केस के रूप में सामने आया था लेकिन अब घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी होने के बाद यह साजिशन मर्डर का मामला लग रहा है. धनबाद में तैनात उत्तम आनंद बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी पीछे से आई एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी. इसके बाद वह घटनास्थल पर लहूलुहान होकर गिर पड़े. बाद में शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में उनकी मौत हो गई.
बाद में जारी किए गए सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से यह स्पष्ट है कि टक्कर जानबूझकर मारा गया था. मामले में अब यह पता चला है कि जिस ऑटो से टक्कर मारा गया था, वह ऑटो रात में ही चोरी हो गया था और चोरी की वारदीत के तीन घंटे बाद ही उससे वारदात को अंजाम दिया गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
झारखंड : सुबह की सैर पर निकले जज की ऑटो की टक्कर से मौत, हत्या या हादसा?
सीसीटीवी फुटेज से साफ पता चलता है कि जज सड़क किनारे जॉगिंग कर रहे थे. पीछे से आ रहा ऑटो खाली सड़क पर सीधे जज के पास पहुंचते ही उनकी तरफ मुड़ा और तुरंत उन्हें टक्कर मार दी. यह वाकया चार सेकेंड के अंदर हुआ. जज को टक्कर मारने के बाद ऑटो वहा से तेजी से भाग गया, जबकि जज वहीं खून से लथपथ गिर पड़े. जज आनंद मूल रूप से हजारीबाग जिले के निवासी थे.
जज उत्तम आनंद धनबाद शहर में गैंगस्टर अमन सिंह समेत 15 से ज्यादा माफियाओं का केस देख रहे थे और हाल ही में उन्होंने कई गैंगस्टर की जमानत याचिका ठुकराई थी. उनकी पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं