- बारिश की वजह से फिसल गया विमान
- डीजीसीए ने जारी किए लैंडिंग संबंधी दिशा-निर्देश
- विमान फिसलने की कई घटनाएं आ रहीं सामने
स्पाइस जेट का एक विमान कोलकाता हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान रनवे से फिसल गया. इस वजह से रनवे की पर लगीं चार लाइट को नुकसान हुआ है जबकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है. एयरलाइन ने यह जानकारी दी. विमान एसजी-275 पुणे से यहां आ रहा था. यह उतरने के दौरान रनवे 19 एल के दाहिने तरफ फिसल गया. एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान विमान रनवे के दाहिने तरफ फिसल गया क्योंकि बारिश की वजह से रनवे गीला था. पायलट ने सही कदम उठाया और विमान को सेंटर लाइन में ले आए.
लैंडिंग के दौरान मुंबई में रनवे पर फिसला स्पाइस जेट का विमान, सभी यात्री सुरक्षित
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
बयान में बताया गया, ‘चार रनवे लाइट इस दौरान क्षतिग्रस्त हो गए. यात्री सामान्य तरीके से विमान से उतर गए. सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं.' भारतीय नागर विमानन निगरानी संस्था डीजीसीए ने खराब मौसम में लैंडिंग के बाद विमानों के रनवे पर फिसलने की कई घटनाओं के मद्देनजर मंगलवार को एयरलाइनों को सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए. डीजीसीए ने एक सर्कुलर में कहा कि मानसून के दौरान विमानों के संचालन में चुनौतियां आती है जिसके कारण लंबे समय से दिक्कतें आ रही हैं. एयरलाइनों को विभिन्न दिशा-निर्देश जारी करते हुए सर्कुलर में कहा गया है, ‘विमान के क्रू सदस्यों को विपरीत मौसम में संचालन के दौरान विमान की रुकावटों और उड़ान भरने/लैंडिंग के बारे में अच्छी तरह परिचित होना चाहिए.' ‘मानसून ऑपरेशंस' नाम का यह सर्कुलर तब जारी किया गया है जब मुंबई हवाईअड्डे पर सेवाएं निलंबित है.
मंगलुरु में एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान टैक्सीवे से फिसला, सभी यात्री सुरक्षित
बता दें जयपुर से उड़ान भरने वाला स्पाइसजेट का एक विमान भारी बारिश के बीच मुंबई हवाईअड्डे पर उतरने के बाद मुख्य रनवे पर फिसल गया था और घास के एक मैदान में फंस गया था. 30 जून को भोपाल से स्पाइसजेट का एक अन्य विमान भारी बारिश और तेज हवा के कारण सूरत हवाईअड्डे पर रनवे से फिसल गया था. उसी दिन एयर इंडिया एक्सप्रेस का भी एक विमान मंगलुरू हवाईअड्डे पर लैंडिंग के बाद फिसल गया था और मैदान में फंस गया था. (इनपुट-भाषा)
वीडियो: मुंबई एयरपोर्ट पर भारी बारिश की वजह से रन वे से फिसला विमान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं