- कहा- सत्ता के लिए आखिर क्यों हो गए इतने उतावले
- उत्तरप्रदेश के कांग्रेस वर्करों की हिम्मत को देख लें
- जिंदगी में साल-दो साल कोई लंबा इंतजार नहीं होता
मध्यप्रदेश में सियासी उठापटक के दौर में ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के कांग्रेस (Congress) छोड़कर बीजेपी (BJP) में जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने उन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि सिंधिया इतनी जल्दी क्यों उतावले हुए जा रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने उनको संसद और ऊंचे ओहदों तक पहुंचाया है. उनको उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के वर्करों की तरफ देखना चाहिए जहां उनकी लंबे समय से सत्ता से दूरी बनी हुई है. सलमान खुर्शीद ने यह बात NDTV से खास बातचीत में कही.
NDTV : मध्यप्रदेश में जो सियासी खेल हुआ है उसके बारे में आपकी क्या राय है?
सलमान खुर्शीद : इस बारे में फिलहाल बस इतना कहना चाहता हूं कि मुझे अफसोस है कि जो भी वजहें हैं, अगर किसी को ऐसा लगता है कि उनको अहमियत कम मिली है, ख्वाहिश के मुताबिक उनको कम तवज्जो दी गई है तो तो वे आकर हमारे यहां उत्तर प्रदेश में देखें. यहां 30 साल हो गए हमको कुछ नहीं मिला. हम इसलिए चुनाव नहीं हार जाते हैं कि हमारी कुव्वत नहीं है, उत्तर प्रदेश के हालात बिगड़ चुके हैं और हमको अहसास है कि इस बिगड़े हुए हालात में हमको अपनी पार्टी से कुछ नहीं मिल सकता है. हम अपनी पार्टी के लिए 30 साल से काम कर रहे हैं. जो लोग, जिनको नेतृत्व मिला है, उनको बार-बार संसद में जाने और बड़े ओहदों पर क़ाबिज़ रहने का मौक़ा मिला है. इतने उतावले हुए जा रहे हैं... इतनी जल्दी, बड़े अफ़सोस की बात है कि वहां क्यों हुआ क्या हुआ... मैं इस पर तब्सिरा तभी कर पाऊंगा जब मुझे और भी मालूमात हो पाएगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV: राहुल गांधी जी ने एक ट्वीट किया था जिसमें कमलनाथ, सिंधिया और राहुल गांधी खुद थे. उसमें कहा था कि वक्त का इंतजार कीजिए. ऐसा कहा जाता है कि काफी लंबे अरसे तक सिंधिया ने इंतजार किया लेकिन जब उनको लगा कि उन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है तब शायद उन्होंने यह कदम उठाया.
सलमान खुर्शीद : इंतजार, मुल्क की जिंदगी में साल-दो साल कोई लंबा इंतजार नहीं होता. जो लोग आजादी की लड़ाई में शामिल थे उन्होंने तो अपनी जिंदगी भी कुर्बान कर दी थी. कितने सालों तक लड़ाई लड़ते रहे. किसको मालूम था कि आजादी मिल पाएगी. अगर हफ्ते- दो हफ्ते यहां से यह जो तैयारी चल रही है, इस धरने (शाहीन बाग) को तीन महीने हो गए. यहां पर कोई आता है, यह सोचकर आता है. तीन या चार दिन में हमको कोई अंजाम यहां मिल जाएगा तो यह मूवमेंट चल नहीं सकता था. वह जानकर यहां आते हैं कि एक लंबी लड़ाई है, और इस लड़ाई को हम बर्दाश्त करेंगे. मैं यहां इन लोगों को मुबारकबाद देने आता हूं. इनकी हिम्मत अफजाई करता हूं. समझता हूं कि इन लोगों ने जो रास्ता दिखाया है, ये बहुत बड़ी बात है. ये लोग सियासी लोग नहीं हैं. जो सियासत में हैं वे इतने दिन में तो टूट जाएं. जबकि इन मामलों से बाहर निकलकर लोग अपना वक्त दे रहे हैं, पैसा दे रहे हैं. अपना घरबार छोड़कर यहां आ रहे हैं. इन लोगों से कुछ सीखना चाहिए.
मध्यप्रदेश : संकट में कमलनाथ सरकार, स्पीकर के पास है कुछ वक्त; लेकिन बीजेपी बेफिक्र
NDTV: सिंधिया की लड़ाई आखिर किस से थी और किसकी थी. कुछ अंदाज़ा है आपको?
सलमान खुर्शीद : मैं यह नहीं जानता हूं कि किसकी लड़ाई थी. वह मेरे दोस्त हैं और उनके वालिद भी मेरे अजीज थे. मैं नहीं कह सकता हूं कि ये लड़ाई किसकी थी. सियासत में अक्सर ऐसी कुश्तियां होती हैं. हर एक कोशिश करता है, उनके वर्कर कोशिश करते हैं कि उनको ज्यादा अहमियत मिले. जितना मिला है, उससे ज़्यादा मिले. ऐसा कुछ हो सकता है, मैं ज्यादा कुछ कह नहीं सकता.
NDTV: कमलनाथ ने कहा हमारे पास अभी भी बहुमत है, आप क्या कहेंगे?
सलमान खुर्शीद : मैं उम्मीद करता हूं कि बहुमत है. अब देखिए ऊंट किस करवट बैठता है, देखना होगा.
NDTV: 21 विधायक उनके साथ में हैं.
सलमान खुर्शीद : मैं वहां नहीं हूं, ये मैं कैसे गिनकर बता दूं. अगर वे कह रहे हैं तो हमको मानना पड़ेगा कि उनके पास हैं, उनके पास नंबर है.
ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी जिंदगी की दो तारीखों का जिक्र करते हुए भावुक हो उठे
NDTV: आपको क्या लगता है राजस्थान तक इसकी आंच पहुंचेगी?
सलमान खुर्शीद : मुझे उम्मीद है कि ऐसा कुछ नहीं होगा.
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BJP ज्वाइन करते ही कर डाली ये 6 बड़ी बातें, कांग्रेस पर यूं किया प्रहार
VIDEO : यशोधरा राजे ने कहा, ज्योतिरादित्य को कांग्रेस में नजरअंदाज किया गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं