शादी के शुरुआती दिनों में पार्टनर के साथ समय बिताना, छोटी-छोटी बातों पर खुश होना और एक-दूसरे को सरप्राइज देना अच्छा लगता है. लेकिन समय के साथ नौकरी, घर की जिम्मेदारियों और बच्चों की देखभाल के बीच कई कपल्स अपनी रिलेशनशिप को पर्याप्त समय नहीं दे पाते. इसका मतलब यह नहीं है कि रिश्ते में प्यार कम हो गया है, बल्कि कई बार रोजमर्रा की व्यस्तता के कारण रोमांस पीछे छूट जाता है. ऐसे में कुछ छोटी आदतें रिश्ते में अपनापन और नजदीकी बनाए रखने में मदद कर सकती हैं. आइए जानते हैं कि शादी के 10 साल या उससे ज्यादा समय बाद भी पार्टनर के साथ रिश्ते को खुशनुमा बनाए रखने के लिए क्या कर सकते हैं.
रोजाना पार्टनर को गले लगाएं
रिश्ते में प्यार जताने के लिए हमेशा बड़े-बड़े सरप्राइज की जरूरत नहीं होती. दिन में एक बार पार्टनर को गले लगाना, हाथ पकड़ना या प्यार से हालचाल पूछना भी भावनात्मक जुड़ाव बढ़ा सकता है. हालांकि, शारीरिक स्पर्श हमेशा दोनों की सहजता और सहमति से होना चाहिए. काम और घरेलू जिम्मेदारियों के बीच एक-दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है. इसके लिए हफ्ते में एक दिन साथ टहलने जाएं, चाय-कॉफी पिएं या घर पर ही पसंदीदा फिल्म देखें. इस दौरान फोन को दूर रखने की कोशिश करें, ताकि दोनों एक-दूसरे पर ध्यान दे सकें.
छोटी-छोटी बातों के लिए कहें शुक्रिया
रिश्ते में पार्टनर के प्रयासों को नजरअंदाज न करें. घर के काम में मदद करने, आपकी बात सुनने या किसी जिम्मेदारी को निभाने के लिए उनका शुक्रिया अदा करें. छोटी-सी ताारीफ और प्यार भरे शब्द पार्टनर को यह एहसास दिला सकते हैं कि उनकी अहमियत आज भी बनी हुई है. शादी की पुरानी तस्वीरें देखना, पहली मुलाकात के बारे में बात करना या किसी पसंदीदा जगह पर दोबारा जाना रिश्ते में नयापन ला सकता है. इससे साथ बितााए अच्छे पलों को याद करने का मौका मिलता है.
ये भी पढ़ें- क्या आपका पार्टनर जिद्दी है, आपकी बात नहीं सुनता? सुधा मूर्ति ने बताया कैसे करें हैंडल
पार्टनर की बात सुनें और समझें
रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए सिर्फ अपनी बात कहना ही नहीं, बल्कि पार्टनर को ध्यान से सुनना भी जरूरी है. उनकी भावनाओं, पसंद और परेशानियों को समझने की कोशिश करें. किसी बात पर असहमति होने पर ताने देने के बजााय शांति से बातचीत करें.
फोन से दूरी बनाकर दें एक-दूसरे को समय
साथ बैठकर भी अगर दोनों फोन में व्यस्त रहते हैं तो बातचीत का मौका कम हो जाता है. इसलिए दिन में कुछ समय ऐसा रखें, जब दोनों बिना किसी डिजिटल रुकावट के एक-दूसरे के साथ समय बिता सकें. रिश्ते में रोमांस बनााए रखने के लिए महंगे तोहफों से ज्यादा जरूरी है आपसी सम्मान, भरोसा, बातचीत और एक-दूसरे के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है. छोटी आदतें ही लंबे समय तक रिश्ते में अपनाापन बनाए रखने में मदद कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें- एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, फिर भी गलत साबित हो सकता है रिश्ता, जानिए 3 बड़े कारण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं