विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2020

डिलीवरी वैन ने बुलेट में मारी टक्कर, दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत

Road accident : हर्ष विहार इलाके में श्मशान घाट के पास हादसा रविवार शाम करीब 4.30 बजे हुआ. इसमें बुलेट पर सवार 40 साल के हेड कॉन्स्टेबल दुर्गेश कुमार बुरी तरह घायल हो गए.

डिलीवरी वैन ने बुलेट में मारी टक्कर, दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल दुर्गेश पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार थाने में तैनात थे (प्रतीकात्मक)
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road accident) में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई. दुर्घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में हुई, जहां एक डिलीवरी वैन ने बुलेट में जोरदार टक्कर मारने से दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की जान चली गई. पुलिस ने डिलीवरी वैन के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली : कहासुनी में कांस्टेबल की रिवॉल्वर से युवक को मारी गोली, पुलिसकर्मी समेत 2 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हर्ष विहार इलाके में श्मशान घाट के पास हादसा रविवार शाम करीब 4.30 बजे हुआ. यहां तेज गति आ रही डिलीवरी वैन ने बुलेट को टक्कर मार दी. इससे बुलेट पर सवार 40 साल के हेड कॉन्स्टेबल दुर्गेश कुमार बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें हेडगेवार हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने डिलीवरी वैन के ड्राइवर नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली के सबोली गांव का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने किराये की संपत्ति गिरवी रखकर करोड़ों का लोन लेने वाले को गिरफ्तार किया

मृतक दुर्गेश पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार थाने में तैनात थे और वो थाने के मालखाने के इंचार्ज थे.दुर्गेश अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अशोक नगर में रहते थे. उनका बेटा 13 साल का जबकि बेटी 5 साल की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident, Delhi Police, Delhi Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com