- उपराष्ट्रपति ने सुषमा स्वराज को किया याद
- हर साल उनको राखी बांधती थीं दिवंगत केंद्रीय मंत्री
- वैंकेया नायडु ने शेयर की पुरानी तस्वीर
Rakshabandhan 2020: सोमवार को पूरा देश रक्षाबंधन का पर्व मना रहा है, ऐसे में उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडु (Vice-President M Vainkaiah Naidu) ने अपनी 'मुंहबोली बहन' दिवंगत सुषमा स्वराज (Late Sushma Swaraj) के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है. रक्षाबंधन के मौके पर उपराष्ट्रपति ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को याद किया है. उन्होने इस खूबसूरत तस्वीर के साथ एक बहुत ही भावुक संदेश भी लिखा है. उपराष्ट्रपति ने अपने इस मैसेज लिखा है, 'प्यारी बहन सुषमा, आज आपकी बहुत याद आ रही है.'
Dear sister Sushma, missing you a lot today... pic.twitter.com/BARY1Mi367
— Vice President of India (@VPSecretariat) August 3, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पिछले साल सुषमा स्वराज के निधन के बाद राज्यसभा में उनको श्रद्धांजलि देते हुए कहा था कि स्वराज उनके लिए 'बहन' जैसी थीं, जो हर साल उनको रक्षाबंधन पर राखी बांधती थीं. उन्होंने कहा था, 'इस साल मुझे ये सम्मान नहीं मिल पाएगा.'
यह भी पढ़ें: राजस्थान के सियासी संकट के बीच जैसलमेर में महिला विधायकों ने सीएम अशोक गहलोत को बांधी राखी
बता दें कि हर राजनीतिक पार्टी के नेताओं से सम्मान पाने वालीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का निधन छह अगस्त को अचानक हो गया था. इसके लगभग एक हफ्ते बाद ही रक्षाबंधन का त्योहार था. नायडु अकसर उनको 'सक्षम प्रशासक' और 'लोगों की सच्ची आवाज़' के रूप में बुलाते थे.
स्वराज अपनी सदाबहार मुस्कान के लिए जानी जाती थीं. उन्हें राजनीतिक परिदृश्य में सभी बहुत पसंद करते थे. वहीं, वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं. वो यहां सीधे आम जनता की परेशानियां सुनती थीं और उनसे मदद मांगने वाले लोगों को तुरंत जवाब देती थीं.
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन के मौके पर प्रियंका गांधी ने शेयर की राहुल के साथ फोटो, कहा- ऐसा भाई मिलने पर गर्व
सुषमा स्वराज तीन कार्यकाल के लिए राज्यसभा सदस्य रह चुकी थीं और लोकसभा के लिए वो चार बार चुनी गई थीं.
Video: ममता बनर्जी ने गृहमंत्री अमित शाह के स्वस्थ्य होने की कामना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं