विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2022

राज्यसभा में वेंकैया नायडू को बोले राघव चड्ढा- सर आप पहले प्यार की तरह याद रहेंगे, ख़ूब हंसे लोग

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सांसद राघव चड्डा ने कैसे अपनी बात रखी. सांसद ने कहा- मैं अभी इतना अनुभवी नहीं हूं सर, अभी जीवन में इतने अनुभव नहीं हुए हैं लेकिन अच्छा होता है सर. तब उपराष्ट्रपति ने मुस्कुराते हुए फिर कहा कि हां ! पहला प्यार अच्छा होता है, वही प्यार हमेशा रहना है, जिंदगी भर. 

राज्यसभा में  वेंकैया नायडू को बोले राघव चड्ढा- सर आप पहले प्यार की तरह याद रहेंगे, ख़ूब हंसे लोग

 आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू को विदाई भाषण दे रहे हैं. जानकारी के लिए बता दूं कि राज्यसभा के सभापति के तौर पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (M Venkaiah Naidu) का सोमवार को आखिरी दिन था. इस मौके पर आप सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने कहा- आप मुझे हमेशा याद रहेंगे, जैसे पहला प्यार सभी को याद रहता है वैसे आप हमेशा रहेंगे. इस पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने हल्के अंदाज में सांसद से पूछा,  राघव! मेरे ख्याल से प्यार पहली बार ही होता है न? दूसरी या तीसरी बार तो नहीं होता न. उनके इस बात से पूरे सदन के लोग हंसने लगे.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सांसद राघव चड्डा ने कैसे अपनी बात रखी. सांसद ने कहा- मैं अभी इतना अनुभवी नहीं हूं सर, अभी जीवन में इतने अनुभव नहीं हुए हैं लेकिन अच्छा होता है सर. तब उपराष्ट्रपति ने मुस्कुराते हुए फिर कहा कि हां ! पहला प्यार अच्छा होता है, वही प्यार हमेशा रहना है, जिंदगी भर. 

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. राघव चड्डा ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इसे शेयर किया गया है. इस वीडियो को 15 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के मज़ेदार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. 

लेखक के बारे में
img
बिक्रम कुमार सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vice President, M Venkaiah Naidu, Raghav Chadda, AAP MP, Viral Video, Trending Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com