देश में पेट्रोल और डीजल रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बिक रहा है. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आम आदमी परेशान है. आज फिर तेल के दामों में वृद्धि (Fuel Price Hike) की गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में पेट्रोल शतक लगा चुका है. ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर बुधवार को तंज कसा.
तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, "आपकी गाड़ी चाहे पेट्रोल पर चलती हो या डीज़ल पर, मोदी सरकार टैक्स वसूली पर चलती है!" कांग्रेस नेता पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों को लेकर इससे पहले भी कई बार सरकार पर हमला बोल चुके हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

राहुल गांधी का सरकार पर निशाना
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई. मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और पुणे में पहले ही पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल के दाम 23 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 100.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.53 रुपये प्रति लीटर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं