कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) राफेल डील (Rafale Deal) के मसले पर मोदी सरकार पर तंज कसा है. यही नहीं, उन्होंने पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों और सरकारी कंपनियों के निजीकरण को लेकर भी केंद्र पर हमला बोला है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंक्तियों के रूप में एक पहेली शेयर की है और लोगों से खाली जगह को भरने की अपील की है.
राहूल गांधी ने मंगलवार को अपने ट्वीट में लिखा, "...‘मित्रों' वाला राफ़ेल है, टैक्स वसूली- महंगा तेल है, PSU-PSB की अंधी सेल है, सवाल करो तो जेल है... मोदी सरकार ____ है!"
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
Fill in the blank:
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 6, 2021
‘मित्रों' वाला राफ़ेल है
टैक्स वसूली- महंगा तेल है
PSU-PSB की अंधी सेल है
सवाल करो तो जेल है
मोदी सरकार ____ है!
राहुल गांधी इससे पहले भी राफेल विवाद, तेल की रिकॉर्ड कीमतों, कोरोना वायरस महामारी, ऑक्सीजन संकट, निजीकरण और अर्थव्यवस्था की खराब स्थिति समेत तमाम मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साध चुके हैं. महंगाई की मार के बीच पेट्रोल के दाम कई राज्यों में 100 रुपये लीटर के पार निकल गए हैं.
राफेल डील को लेकर फ्रांस में जांच
बता दें कि राफेल सौदे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग जारी है. फ्रांस के साथ हुए राफेल लड़ाकू विमान सौदे में कथित भ्रष्टाचार के मामले की अब फ्रांस में न्यायिक जांच होगी. फ्रांस सरकार ने 59 हज़ार करोड़ रुपए के राफेल सौदे की जांच कराने का फैसला लेते हुए एक जज को भी नियुक्त कर दिया है. फ्रांसीसी मीडिया जर्नल मीडियापार्ट की एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2016 में दोनों देशों के बीच हुई इस डील की अत्यधिक संवेदनशील जांच औपचारिक तौर पर 14 जून से शुरू हो गई थी.
वीडियो: राफेल सौदे को लेकर मोदी सरकार पर कांग्रेस ने साधा निशाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं