- अपने दावे को लेकर राहुल ने पेश नहीं किया कोई सबूत
- कहा, सिर्फ पांच लोगों को भी बालाकोट स्ट्राइक की जानकारी
- पीएम ने ऐसा नहीं किया तो जांच का आदेश क्यों नहीं दे रहे
Balakot Air strike: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ही ‘वह व्यक्ति हैं जिनके जरिए' बालाकोट एयर स्ट्राइक (Balakot Air strike) से पहले ही उसकी जानकारी ‘रिपब्लिक टीवी' के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) को मिली. वैसे, उन्होंने अपने दावे को लेकर कोई सबूत पेश नहीं किया. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की तरफ से भी फिलहाल इस दावे पर कोई जवाब नहीं आया है. कांग्रेस नेता ने यहां एक रोडशो के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री समेत सिर्फ पांच लोगों को किसी सैन्य कार्रवाई के बारे में पहले से जानकारी रही होगी. उन्होंने अर्नब की कथित व्हाट्सएप बातचीत का हवाला देते हुए कहा, ‘‘कुछ दिनों पहले यह जानकारी सामने आई कि एक पत्रकार बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बारे में पहले से जानता था. पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना की ओर से बमबारी किए जाने के तीन दिनों पहले ही एक पत्रकार को बता दिया गया कि क्या होने जा रहा है.''
राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा हमला- 'Mr. 56 इंच ने महीनों से चीन का नाम नहीं लिया है'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राहुल गांधी ने कहा कि इसका यह मतलब हुआ कि वायुसेना के हमारे पायलटों के जीवन को खतरे में डाला गया.
राहुल के मुताबिक, बालाकोट एयर स्ट्राइक के बारे में सिर्फ प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह मंत्री और वायुसेना प्रमुख को जानकारी थी. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इन लोगों के अलावा किसी अन्य को बालाकोट एयर स्टाइक से पहले इसकी जानकारी नहीं थी. अब मैं यह समझना चाहता हूं कि इसकी जांच आरंभ क्यों नहीं हुई कि बालाकोट की कार्रवाई से पहले इसकी जानकारी एक पत्रकार को किसने दी. कारण यह है कि इन पांच लोगों में से किसी ने इस व्यक्ति को बताया. इनमें से किसी ने ही हमारी वायुसेना के साथ विश्वासघात किया.''
'मोदी सरकार ने किया GDP का जबरदस्त विकास', गैस-डीजल-पेट्रोल के दामों पर राहुल गांधी का तंज
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘अगर प्रधानमंत्री ने ऐसा नहीं किया तो फिर वह जांच का आदेश क्यों नहीं दे रहे हैं. इस बारे में सोचिए. प्रधानमंत्री जांच का आदेश नहीं दे रहे हैं तो इसका सिर्फ एक कारण है कि वह खुद वही व्यक्ति हैं जिसके जरिए यह सूचना पत्रकार तक पहुंची.''उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा नहीं है तो प्रधानमंत्री को जांच करानी चाहिए और यह बताना चाहिए कि सूचना किसने दी थी.राहुल गांधी ने चीन-भारत सीमा पर गतिरोध को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा.उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका सीना 56 इंच का है. आज चीन की सेना भारतीय सीमा के भीतर बैठी हुई है. हजार किलोमीटर भारतीय जमीन को उन्होंने कब्जे में ले लिया है. इसके बाद भी प्रधानमंत्री की हिम्मत नहीं है कि वह चीन के बारे में एक शब्द बोल दें.''कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया और देश को कमजोर कर दिया, इसलिए चीन इस देश के भीतर घुसने की हिम्मत कर सका.
वैक्सीन का क्रेडिट मुझे नहीं, आपको जाता है : PM मोदी
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं