विज्ञापन

सिर्फ 1 आसान एक्सरसाइज से करें ब्रेन और बॉडी को ट्रेन, शिल्पा शेट्टी ने बताया तरीका

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शिल्पा एक बैलेंसिंग एक्सरसाइज करती नजर आईं. इस एक्सरसाइज शरीर और दिमाग दोनों को एक साथ एक्टिव किया जा सकता है.

सिर्फ 1 आसान एक्सरसाइज से करें ब्रेन और बॉडी को ट्रेन, शिल्पा शेट्टी ने बताया तरीका
शिल्पा शेट्टी एक्सरसाइट टिप्स

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हमेशा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं. आज 51 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस फिटनेस के मामले में कई नई लड़कियों को फेल सकती है. शिल्पा अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखती हैं, जिसके लिए वह योगा, जिम और अन्य एक्टिविटी करती रहती हैं. यही कारण है कि आज भी उनके फैंस उनका फिटनेस सीक्रेट जानने के लिए बेताब रहते हैं. वह अक्सर अपने वर्कआउट को मजेदार बनाने के नए तरीके अपनाती हैं और सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने फॉलोअर्स को मोटिवेट करने के लिए एक ऐसी एक्सरसाइज दिखाई, जो शरीर के साथ-साथ दिमाग की भी अच्छी ट्रेनिंग करती है.

बॉडी को ट्रेन करने के लिए एक्सरसाइज

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शिल्पा एक बैलेंसिंग एक्सरसाइज करती नजर आईं. इस एक्सरसाइज को करते समय फोकस करना चाहिए, जिससे शरीर और दिमाग दोनों को एक साथ एक्टिव किया जा सकता है. इस एक्सरसाइज को करने के लिए उन्होंने पैरों को थोड़ा फैलाकर खड़ा होना शुरू किया और हाथों को सामने क्रॉस की पोजीशन में रखा. इसके बाद उन्होंने दोनों हाथों में एक-एक गेंद ली और लगातार गेंदों को उछालकर पकड़ने की कोशिश की. यह एक्सरसाइज बैलेंस, फोकस और कोऑर्डिनेशन को अच्छा करने में मदद करती है.

इस वीडियो में उन्होंने बताया कि इस एक्सरसाइज को लगातार 21 दिनों तक करने से आपको बहुत बदलाव देखने को मिलेंगे. इस एक्सरसाइज को कम से कम तीर पर करें. उन्होंने यह भी बताया कि सुबह और रात सोने से पहले इस एक्सरसाइज को करना सबसे अच्छा है. वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा, "क्या आप सोमवार की एक अलग तरह की मोटिवेशन के लिए तैयार हैं? यह एक्सरसाइज शरीर और दिमाग को एक साथ काम करना सिखाती है. इसमें कोऑर्डिनेशन, फोकस और मजा तीनों हैं".

शिल्पा के मुताबिक, इस एक्सरसाइज को करने से कई फायदे मिलते हैं. यह दिमाग के अलग-अलग हिस्सों को एक्टिव करने में मदद करती है. इससे फोकस अच्छा होता है. यह शरीर और दिमाग के बीच बेहतर तालमेल बनाती है. मूवमेंट और कोऑर्डिनेशन के जरिए ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और दिमाग की नसों के बीच मजबूत कनेक्शन बनाने में मदद कर सकती है.

यह भी पढ़ें:- बेसन, दही और शहद से फेस पैक कैसे बनाएं? स्किन को मिलेंगे कई फायदे, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

यह भी पढ़ें:- 118 से 84 Kg, इस व्यक्ति ने 6 महीने में 34 किलो वजन कैसे कम किया, एक्सपर्ट से जानिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty Actress, Shilpa Shetty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com